VASTU TIPS : अगर नहीं चाहते हैं कि रूके जीवन की रफ्तार तो जरूर रखें घर में घड़ी का ख्याल
VASTU TIPS : स्मार्टफोन के जमाने में लोगों ने हाथों में घड़ियां पहनना बंद कर दिया है। इसी तरह घर में घड़ियां लगाने का चलन भी कम होता जा रहा है या जो लोग घरों में दीवार घड़ी लगाते भी हैं तो उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। उन्हें किस तरह किस दिशा में लगाना चाहिए या किस प्रकृति की घड़ी घर में लगाना शुभ रहता है, इन बातों पर लोग ध्यान नहीं देते।

जबकि वास्तुशास्त्र कहता है घर में रखी छोटी से छोटी वस्तु भी आपके घर के वास्तु पर बड़ा प्रभाव डालती है। और घड़ी को आपको समय बताने का काम करती है। इसलिए घड़ी सही दिशा में सही प्रकार की होगी तो आपका समय भी ठीक चलेगा।
माडर्न वास्तु शास्त्र में दीवार घड़ी के बारे में विस्तार से बताया गया है, वहीं प्राचीनकाल में समय सूचक यंत्रों के प्लेसमेंट के बारे में बताया जाता था। सही दिशा में लगी दीवार घड़ी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में तेजी से बढ़ाती है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं दीवार घड़ी लगाने के कुछ वास्तुसम्मत नियम-
- 18वीं शताब्दी में दुनिया के पश्चिमी देशों में जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती थी तो उस व्यक्ति द्वारा पहनी जाने वाली घड़ी को बंद करके उसके साथ ही दफना दिया जाता था। इसलिए माडर्न वास्तुशास्त्र में बंद घड़ी को अशुभ माना जाता है। यदि आपके घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है तो उसे तुरंत चालू करवाएं।
- घर की दीवारों पर लगी घड़ी उत्तरमुखी लगाना शुभ रहता है। इससे आर्थिक समृद्धि आती है। घर में धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है। उत्तर मुखी लगी घड़ी भाग्य के बंद दरवाजे खोल देती है।
- उत्तर के अलावा पूर्व और पश्चिम मुखी घड़ियां भी ठीक होती हैं। घड़ी का मुख दक्षिण की ओर होने से खर्च की अधिकता बनी रहती है।
- घड़ी को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस पर धूल नहीं जमना चाहिए। इसके कांच टूटे नहीं होना चाहिए।
- घर मे मुख्य प्रवेश द्वार के ऊपर कभी भी घड़ी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर वालों पर मानसिक दबाव बना रहता है।
- यदि आप बेडरूम में घड़ी लगा रहे हैं तो पूर्वी दिशा में घड़ी लगाना शुभ रहता है। लेकिन ध्यान रहे इसे बेड से दूर लगाना चाहिए।
- कई लोग घड़ी घर के बरामदे में लगा देते हैं, यह ठीक नहीं है। घर के बाहर पोर्च में या अन्य जगह घड़ी नहीं लगाना चाहिए।
- पेंडुलम वाली घड़ियां सबसे शुभ मानी गई हैं। ऐसी घड़िया कैश फ्लो बढ़ाती हैं। लेकिन पेंडुलम वाली घड़ी बेडरूम में नहीं होना चाहिए।
- वास्तविक समय से घड़ी एक-दो मिनट आगे रहना चाहिए, वास्तविक समय से घड़ी का समय पीछे नहीं होना चाहिए।
- घड़ी का आकार गोल सबसे अच्छा माना गया है। चौकोर भी हो सकती है लेकिन विभिन्न कोणों वाली घड़ियां ठीक नहीं होती हैं।
- घड़ियों का रंग खुशनुमा, खिला खिला और हल्का कलर होना चाहिए।
- घड़ियों में किसी हिंसक पशु-पक्षी या युद्ध आदि की तस्वीरें नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications