मकान बनाते समय भूखंड का रखें विशेष ख्याल वरना हो सकती है मुसीबत

नई दिल्ली। अपना मकान प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है। इसे पूरा करने के लिए वह जी तोड़ मेहनत करता है और अंततः उसे हासिल कर ही लेता है, लेकिन कई लोगों के लिए यह सपना जब सच होता है तो वह परेशानियों से घिरता जाता है। या तो वह आर्थिक परेशानियों में फंस जाता है या फिर उसके परिवार में लोग बीमारियों से घिरे रहते हैं। जानते हैं ऐसा क्यों होता हैं?

इसके कई सारे कारण हो सकते हैं। आज हम यहां बात कर रहे हैं भूखंड के आकार की। जी हां। जिस जमीन पर आपका मकान बना हुआ है उस जमीन का आकार बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी से उस भवन में रहने वालों का भाग्य और दुर्भाग्य तय होता है।

आइये जानते हैं किस तरह का भूखंड कैसा होता है....

भवन बनवाने के लिए तीन तरह के भूखंड सबसे उत्तम माने गए हैं। उनमें शामिल हैं वर्गाकार समकोण भूखंड, आयताकार समकोण भूखंड और वृत्ताकार भूखंड।

वर्गाकार भूखंड

वर्गाकार भूखंड

वर्गाकार समकोण चतुर्भुज भूखंड को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस तरह के भूखंड पर बने मकान में रहने वालों को मानसिक शांति एवं आर्थिक सम्पन्नता प्राप्त होती है।

आयताकार भूखंड

आयताकार भूखंड

मकान बनवाने के लिए आयताकार समकोण भूखंड श्रेष्ठ माना जाता है। इसकी लंबाई-चौड़ाई अधिक नहीं होना चाहिए। इस प्रकार के भूखंड पर मकान बनवाकर उसमें रहने वाले सुखी-संपन्न बने रहते हैं।

वृत्ताकार भूखंड

वृत्ताकार भूखंड

वृत्ताकार भूखंड 360 अंश का होता है। ऐसा भूखंड दुर्लभ माना गया है और बहुत कम देखने में आता है। इस प्रकार के भूखंड पर मकान बनाकर उसमें रहने वाले का संपूर्ण परिवार सुखी रहता है।

कुछ अन्य प्रकार के भूखंड

कुछ अन्य प्रकार के भूखंड

  • चतुष्कोणीय या कहें सूपड़े के आकार का भूखंड अच्छा नहीं माना जाता है। इसमें निवास करने वाले हमेशा भ्रम का शिकार बने रहते हैं।
  • अष्टकोणीय लंबा भूखंड कष्ट एवं पीड़ा देता है। इसमें निवास करने वाले परेशानियों से घिरे रहते हैं। बीमारियां इन्हें घेरे रहती हैं और कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझे रहते हैं।
  • द्विकोणीय धनुषाकार भूखंड में रहने वाले लोगों के अनेक शत्रु होते हैं।
  • बल्टीनुमा भूखंड पर मकान बनाकर रहने वालों पर बहुत कर्ज चढ़ा रहता है। बार-बार इन्हें पैसा उधार लेना पड़ता है।
  • मृदंगाकार भूखंड पर रहने वाले गृहस्वामी की ओर आकर्षित रहता है और अपना धन नष्ट करता है।
  • काकमुखी भूखंड उत्तम

    काकमुखी भूखंड उत्तम

    • काकमुखी भूखंड उत्तम माना गया है। इस पर निवास करने वाले धनवान होते हैं।
    • कोणात्मक भूखंड अच्छा नहीं होता है इस पर रहने वाले पति-पत्नी हमेशा झगड़ते रहते हैं।
    • कैप्सूल के आकार का भूखंड मिश्रित फलदायी होता है। इस पर रहने वाले आलसी और चीजों के प्रति उदासीन बने रहते हैं।
    • त्रिकोण भूखंड अशुभ

      त्रिकोण भूखंड अशुभ

      • त्रिकोण भूखंड अशुभ होता है। इस पर भवन बनवाकर रहने वाले धन इकट्ठा नहीं कर पाते।
      • अंग्रेजी के एच आकार का भूखंड कम ही देखने में आता है। यह रहने के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता।
      • अंग्रेजी के टी आकार के भूखंड पर रहने वालों के साथ कुछ ऐसी परिस्थिति बनती है कि उन्हें चार-पांच साल में मकान बेचना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+