Vastu Tips: रोज-रोज बीवी से होता है झगड़ा, घर में रहता है बीमारियों का डेरा.... वजह वास्तुदोष तो नहीं?
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र का आधार दस दिशाएं और इनसे मिलने वाली सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा है। जब इन दिशाओं में कोई दोष उत्पन्न हो जाता है तो इनसे निकलने वाली ऊर्जाओं में असंतुलन पैदा हो जाता है, जिसके फलस्वरूप उस घर में निवास करने वालों पर नकारात्मक असर होने लगता है।

इसलिए किसी भी भवन के निर्माण से पहले अच्छे वास्तुकार से सलाह ले लेना उचित रहता है ताकि बाद में होने वाली परेशानियों और तोड़फोड़ से बचा जा सके।
वास्तु दोष रह जाने के कारण परेशानियां आने लगती हैं
लेकिन कई बार लोग घर बनवा लेते हैं और उसमें कोई वास्तु दोष रह जाने के कारण परेशानियां आने लगती हैं और उसे ठीक करने के लिए तोड़फोड़ करके बदलाव करना भी संभव नहीं होता।
कुछ उपाय वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं
ऐसे में कुछ उपाय वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं, जिनको अपना लेने से ऊर्जा को बैलेंस किया जा सकता है। आइए हम पांच ऐसे आसान से उपाय बता रहे हैं जिनको सभी लोगों को अवश्य करना चाहिए। जिनके घर में कोई वास्तु दोष नहीं वे भी इन उपायों को करेंगे तो उनके घर का एनर्जी लेवल बढ़ेगा।
पहला उपाय :
अपने घर के लिविंग रूम, ड्राइंग रूम या जिसे आप मुख्य रूम कहते हैं उसमें उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में एक छोटा फाउंटेन लगवा दें। चूंकि यह मुख्य कमरा होता है और घर के सदस्य और बाहर से आने वाले लोग या मेहमान इसी कमरे में बैठते हैं इसलिए फाउंटेन यहां लगवाना चाहिए। यह आपके ऊर्जा स्तर को संतुलित करता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है। इसी स्थान पर फिश एक्वेरियम भी लगवाया जा सकता है। यह आपके पूरे घर के वास्तुदोष को दूर करेगा।
दूसरा उपाय :
किसी भी प्रकार का वास्तुदोष हो उसे दूर करने का दम रखता है वास्तु पिरामिड। तांबे से बना वास्तु पिरामिड वैसे तो घर बनते समय फर्श के नीचे जमीन में लगाया जाता है। किंतु अब तो घर बन गया है और कोई वास्तुदोष रह गया है तो तांबे के तीन वास्तु पिरामिड उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ रहता है। यदि घर के बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो वास्तु पिरामिड उनकी स्टडी टेबल पर भी रखा जा सकता है।
तीसरा उपाय :
मार्बल के हाथियों का जोड़ा वास्तुदोष दूर करता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाना चाहिए। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति घर में मुख्य द्वार से ही प्रवेश करता है इसलिए ऊर्जा भी यहीं से आती-जाती है। यदि नकारात्मक ऊर्जा घर में ज्यादा आ रही है तो बड़े दोष उत्पन्न होते हैं। मार्बल के हाथियों का जोड़ा लगाने से यह दोष दूर होता है।
चौथा उपाय :
येलो क्रिस्टल लोटस (पीले स्फटिक का कमल) हर प्रकार के वास्तुदोष दूर करके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। इसे घर के मुख्य रूम में पूर्वी दिशा में रखना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा का शोषण करके सकारात्मक ऊर्जा का फ्लो बढ़ाता है। यदि घर में रोगी ज्यादा रहते हैं तो इससे दूर किया जा सकता है।
पांचवां उपाय :
साल्ट लैंप घर में रखना अत्यंत शुभ होता है। पहले के जमाने में पानी में नमक डालकर पोछा लगाया जाता है। आजकल इस पद्धति की जगह साल्ट लैंप ने ले ली है। साल्ट लैंप दरअसल ठोस नमक का बना होता है जिसमें लाइट लगी होती है। इस लैंप को घर में रखने से वास्तुदोष दूर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications