Vastu Tips: जानिए वास्तु के अनुसार कैसा हो आपका पूजन कक्ष?
नई दिल्ली। घर में अगर सुख-शांति चाहते हैं तो घर की पूजा स्थल पर काफी ध्यान देना चाहिए क्योंकि जिस जगह पूजा होती है, अगर वो सही होगा तो घर में कभी निगेटिव एनर्जी नहीं आएगी। ये घर -परिवार के लिए काफी सुखद बात है इसलिए पूजा स्थल पर खास तौर से ध्यान देना चाहिए। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप अपना घर-आंगन संवार सकते हैं और खुशियों से दोस्ती कर सकते हैं।

- पूजा गृह घर में पूर्व-उत्तर अथवा उसके समीप उत्तर या पूर्व दिशा में बनायें।
- पूजा कक्ष शयन कक्ष अथवा रसोई घर में न बनायें।
- पूजा गृह की दीवारों व फर्श का रंग हल्का सफेद, पीला या हल्का नीला होना चाहिये।
- पूजन गृह में हवन कुण्ड पूर्व-दक्षिण में होना चाहिये।
- पूजा करते समय मुख ईशान कोण, पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिये।
- पूजा घर में युद्ध के चित्र या पशु-पक्षी के चित्र लगाना उचित नहीं है।
- पूजा गृह में कोई भी मूर्ति 4 इन्च से अधिक लम्बी न हो
- मूर्तियां ठीक दरवाजे के सामने नहीं होनी चाहिये।
- घर में झाड़ू और कूड़ेदान आदि भवन के ईशान कोण एंव पूजा गृह के निकट नहीं हेना चाहिये।
- पूजा घर की सफाई हेतु झाड़ू और पोछा अलग होना चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications