VASTU TIPS : अपनाइए इन तरीकों को, घर में जरूर बरसेगा पैसा
VASTU TIPS : पैसा आज की सबसे बड़ी जरूरत है। लोग कहते हैं पैसा ही सबकुछ नहीं होता, लेकिन सच तो यह है कि आज से समय में पैसा ही सबकुछ है।
यदि आपके पास पैसा है तो आप सबकुछ पा सकते हैं, पैसा नहीं है तो आपके घर वाले ही आपका साथ नहीं देंगे और आपकी बेकद्री हो जाएगी। इसलिए पैसा कमाना, उसकी बचत करना और अपने लिए सुख-सुविधाएं जुटाना सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण काम है।

कई बार व्यक्ति मेहनत तो बहुत करता है लेकिन उसके पास पैसा आता नहीं। इसका कारण उसके घर का वास्तु हो सकता है। घर में यदि कोई वास्तु दोष है तो पैसा आना तो दूर पैसे के दर्शन करना भी मुश्किल हो जाता है।
आइए आज हम आपको वास्तु के अनुरूप कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो आपके घर में पैसों की बरसात कर सकते हैं।
- उत्तर दिशा कुबेर की दिशा होती है। इसलिए पैसा लाने के लिए यह दिशा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। घर की उत्तरी दिशा में या घर के उत्तर में स्थित कमरे की उत्तरी दिशा में सफेद रंग का मनी बॉक्स रखें।
- इस बॉक्स में रोज कुछ न कुछ पैसे डालते रहें। भले ही आप इसमें 10 रुपए रोज डालें लेकिन डालें जरूर। इसके साथ ही उत्तरी दिशा में नीले रंग के कमल के फूल की तस्वीर भी लगाएं। इससे आपके घर में पैसे आने का मार्ग बनता आएगा।
- दक्षिण पूर्व अर्थात आग्नेय कोण में तांबे का स्वास्तिक रखना अत्यंत शुभ रहता है। इससे घर में पैसे आने का रास्ता खुलता है। धन के आगमन में जो अड़चनें आ रही हैं वे इस उपाय से दूर होने लगती हैं।
- दक्षिण पूर्व दिशा में नीला रंग भूलकर भी न लगाएं। यदि लगा हुआ है तो इसे तुरंत हटा दें। इससे पैसों की आवक में बाधा आती है।
- अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, नगद पैसा, प्रॉपर्टी के कागज या धन से जुड़े बैंकिंग के दस्तावेज आदि रखने की सही दिशा पश्चिम दिशा है। इस दिशा में सफेद या पीले शेड्स की अलमारी में ऐसे महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने से आर्थिक संकट नहीं होता और लाभ ही लाभ होता है।
- घर में किसी भी प्रकार के पानी का लीकेज नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र में पानी का लीकेज होना अर्थात् धन का लीकेज होना है। यदि कहीं नल बह रहा है तो इससे आपके पास धन का स्टोरेज नहीं हो पाएगा।
More From
-
Supreme Court Decision: धर्म बदला तो SC दर्जा खत्म! आर्टिकल 341 पर कोर्ट का बड़ा फैसला, दुरुपयोग पर कसा शिकंजा -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications