Vastu Tips For Home : घर की उत्तरी दिशा में ये पांच चीजें हैं तो खूब बरसेगा धन
Vastu Tips For Home : वास्तु शास्त्र में घर की उत्तरी दिशा को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। उत्तर दिशा का स्वामी यक्षराज कुबेर होता है। इसलिए यह दिशा घर की सुख-समृद्धि और धन के प्रवाह के लिहाज से बहुत महत्व रखती है।

लेकिन कई लोग इस बात पर ध्यान ही नहीं देते हैं और उत्तरी दिशा को खराब करके रखते हैं। यहां अनावश्यक कूड़ा करकट, पुराने सामान आदि रख देते हैं जिससे कुबेर देवता नाराज हो जाते हैं और उस घर में धन का प्रवाह रूक जाता है।
आज हम आपको बताते हैं ऐसी पांच वस्तुएं जो आप घर की उत्तरी दिशा में या उत्तरी दीवार पर लगाएंगे तो आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी और जो भी काम आप करते हैं चाहे नौकरी या बिजनेस उसमें दिन दूरी रात चौगुनी तरक्की होती जाएगी।
करंसी : घर की उत्तरी दीवार पर फ्रेम करवाकर सारे करंसी नोट रखें। इसका क्रम बढ़ते से घटता क्रम होना चाहिए। अर्थात् फ्रेम में सबसे ऊपर सबसे बड़ी राशि का नोट। जैसे सबसे ऊपर 500 का नोट, फिर 200, 100, 50, 20, 10 इस तरह के नोट फ्रेम में लगवाकर उत्तरी दीवार पर लगवाएं। ध्यान रहे यह फ्रेम गोल्डन या सुनहरी होनी चाहिए। इससे आपके घर में कैश फ्लो बढ़ेगा और आपके कामकाज में तेजी आने लगेगी।
कुबेर यंत्र :उत्तर दिशा के स्वामी और देवता यक्षराज कुबेर होते हैं। इसलिए इस दिशा में उनका यंत्र स्वरूप स्थापित किया जाना चाहिए। यह यंत्र फ्रेम में जड़ा हुआ हो सकता है या फिर पारद, स्फटिक आदि धातुओं रत्नों का भी हो सकता है। उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र रखने से आर्थिक समृद्धि आती है और धन से जुड़े सारे संकटों का समाधान हो जाता है।
जल स्थान या फव्वारा :उत्तर दिशा में जल स्थान होना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा साधन है फव्वारा यानी फाउंटेन। उत्तर दिशा में छोटा सा फाउंटेन लगाने से यह दिशा जागृत हो जाती है और उस घर में निवास करने वाले लोगों का करियर फर्राटे भरने लगता है। कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं और इससे धन सुख समृद्धि आने लगती है।
शुभ पौधे : उत्तरी दिशा में कुछ विशिष्ट पौधे लगाकर भी इस दिशा से जुड़े शुभ फलों में वृद्धि की जा सकती है। उत्तर दिशा में मनी प्लांट, क्रासुला या तुलसी का पौधा लगाना शुभ रहता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और धन वृद्धि होने लगती है।
दीवार का रंग :उत्तर दिशा की दीवार का रंग बहुत महत्वपूर्ण होता है। यदि गलत रंग लगा दिया तो उत्तर दिशा के शुभ फल रूक जाते हैं। इस दिशा में हमेशा हल्का नीला, हरा या पिस्ता कलर लगाना चाहिए। इन रंगों से कैश फ्लो बढ़ता है।












Click it and Unblock the Notifications