Vastu Tips: वास्तुदोष को दूर करने के लिए सावन में लगाएं पेड़-पौधे, बुध भी रहेंगे प्रसन्न

Vastu Tips: पेड़ पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना सभी संस्कृतियों में महत्वपूर्ण माना गया है। पेड़ पौधों से जीवनदायिनी प्राण वायु मिलती है।

इसीलिए वास्तु शास्त्र में भी पेड़ पौधों को महत्व देते हुए उन्हें सही दिशा और स्थान पर लगाने और उनके उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं।

Vastu Tips

अभी भगवान शिव का प्रिय श्रावण मास भी चल रहा है जिसमें पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं वास्तु के अनुसार वे पेड़ पौधे जो आप अपने घर के आंगन में या किसी बाग-बगीचे में लगा सकते हैं। ये ऐसे पेड़ पौधे हैं जो न केवल सकारात्मक ऊर्जा देते हैं बल्कि आर्थिक सुख-समृद्धि भी प्रदान करते हैं।

बेलपत्र : भगवान शिव का प्रिय होता है बेलपत्र। इसका पौधा अपने घर में अवश्य लगाना चाहिए। यह पेड़ बन जाता है इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहां पर्याप्त स्थान हो। बेलपत्र का पेड़ घर में होने से जहरीले जीव-जंतु नहीं आते। इससे होकर जो हवा आपको प्राप्त होगी उसमें रोग दूर करने के गुण होते हैं।

तुलसी : तुलसी का पौधा वैसे तो प्रत्येक घर में होता ही है। लेकिन तुलसी घर की नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेती है और आपको सकारात्मक ऊर्जा देती है। तुलसी एक औषधि भी है।

क्रासुला : यह ऐसा पौधा है जिसे आप घर के भीतर भी लगा सकते हैं। इस पौधे को लगाने से धन की तंगी दूर होती है और आर्थिक समृद्धि के रास्ते खुलते हैं।

मनी प्लांट : इसे नीले कांच की पानी की बोतल में घर की पश्चिमी दिशा में लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। युवाओं को करियर में उन्नति प्राप्त होती है।

त्रिवेणी : बड़, पीपल और नीम के पौधों को मिलाकर त्रिवेणी कहलाती है। इन तीनों पौधों को किसी खुले स्थान में घर से दूर, किसी मंदिर के प्रांगण में या जंगल में लगाना चाहिए। त्रिवेणी लगाने वाले मनुष्य के घर के सारे वास्तुदोष तो दूर होते ही हैं, मनुष्य के अनेक संकट भी दूर हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+