Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण आज, भूलकर भी ना करें ये काम

नई दिल्ली। साल 2019 का दूसरा सूर्यग्रहण आज है , यह खग्रास सूर्यग्रहण है, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन हिंदू धर्म में ग्रहण को अच्छा माना नहीं जाता है इसलिए ग्रहण काल के दौरान कुछ बातों का विशेष ख्याल रखा जाता है।

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण का समय

यह सूर्य ग्रहण पूरे पांच घंटे का होगा जो भारतीय समयानुसार 2 जुलाई की रात लगभग 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा, इसके बाद 12 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण का मध्‍य होगा और रात 3 बजकर 21 मिनट पर ग्रहण समाप्‍त हो जाएगा।

रखिए इन बातों का खास ख्याल

रखिए इन बातों का खास ख्याल

  • घरों में लोग ग्रहणकाल में धूप-अगरबत्ती जलाकर रखें , जिससे कि निगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकल जाए।
  • तुलसी के पौधे को ना छूए और ना ही सोए।
  • ग्रहणकाल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें, दातुन या ब्रश न करें, गाय, भैंस, बकरी का दोहन न करें।
  • भोजन न करें, कठोर शब्दों का प्रयोग न करें, सहवास ना करें, यात्रा न करें।
  • कुशा या तुलसी पत्र ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं जैसे पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पीने के पानी, तेल आदि में कुशा या तुलसी पत्र डाल देना चाहिए इससे ये दूषित नहीं होते।
  • आज के दिन ये जरूर करें

    आज के दिन ये जरूर करें

    • महामृत्युंजय मंत्र की एक माला से शिव का अभिषेक करें।
    • इस दिन पाप कर्म करने से बचें।
    • गर्भवती स्त्रियों के लिए वैसे तो इस ग्रहण में कोई दोष नहीं है लेकिन फिर भी पूरे दिन उस जल का सेवन करें जिसमें तुलसी के पत्ते डले हुए हों इससे गर्भस्थ शिशु स्वस्थ रहेगा।
    • सूर्य ग्रहण क्या है ?

      सूर्य ग्रहण क्या है ?

      जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आता है, तब यह पृथ्वी पर आने वाले सूर्य के प्रकाश को रोकता है और सूर्य में अपनी छाया बनाता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

      2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण

      नासा के अनुसार 2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण पड़े हैं, 2019 में पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को था, दूसरा 2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त को पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+