मौनी अमावस्या के दिन ये उपाय करें, धन के भंडार भर जाएंगे
नई दिल्ली। माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन रहने का बड़ा महत्व है। व्रत रखने वालों को मौन रहते हुए व्रत के नियमों का पालन करना चाहिए। मौनी अमावस्या 4 फरवरी को आ रही है। इस अमावस्या के दिन कई तरह के प्रयोग, टोटके भी किए जाते हैं जिनसे जीवन की विभिन्न समस्याओं का समाधान होता है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन किस परेशानी के लिए क्या उपाय किया जाना चाहिए।

मौनी अमावस्या पर क्यों जरूरी है सूर्य को अर्घ्य
- मौनी अमावस्या के दिन सूर्य को अर्घ्य देने का बड़ा महत्व है। इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत हो जाएं और ठीक सूर्योदय के समय सूर्यदेव को ताजे जल से अर्घ्य दें। इससे दरिद्रता दूर होती है और धन का आगमन बढ़ता है।
- मौनी अमावस्या के दिन सायं के समय तुलसी के पौधे के समीप घी का दीपक लगाएं और 108 परिक्रमा करें। इससे जीवन में सात्विकता आने के साथ ही समस्त प्रकार के संकटों का नाश होता है।
- जिन लोगों की जन्मकुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है। वे मौनी अमावस्या के दिन गाय को दही और चावल खिलाएं। इससे मानसिक शांति प्राप्त होने के साथ चंद्र से जुड़े दोष समाप्त होते हैं।

कालसर्प दोष, सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति
- मौनी अमावस्या के दिन चांदी के नाग-नागिन की पूजा करें और सफेद पुष्पों के साथ इसे बहते जल में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष, सर्प दोष आदि से मुक्ति मिलती है।
- अमावस्या के दिन थोड़े से चावल को केसर से रंगकर दिव्य या दक्षिण मुखी शंख में डालें। घी का दीपक जलाकर कमलगट्टे की माला से महालक्ष्मी के मंत्र ओम श्रीं का 11 माला जाप करें। इससे धन के भंडार भर जाएंगे।
- मौनी अमावस्या के दिन चीटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करने से धन की कमी नहीं रहती।

होगा आर्थिक संकटों का समाधान
- मौनी अमावस्या के दिन 1008 महामृत्युंजय मंत्र के जाप करते हुए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होने के साथ आर्थिक संकटों का समाधान होता है। अविवाहितों के विवाह मार्ग प्रशस्त होता है।
- इस अमावस्या के दिन राहु, केतु और शनि की शांति के उपाय भी किए जाते हैं। इसके लिए शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों, अपंगों और निशक्तों और गरीबों को वस्त्र, भोजन भेंट करें। इससे दूषित ग्रहों की शांति होती है।
- यदि आपकी जन्मकुंडली में कालसर्प दोष बना हुआ है या पितृ दोष है तो किसी पवित्र नदी के किनारे योग्य पंडित से पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान करवाएं। दोष शांत होंगे।

सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग
- इस बार मौनी अमावस्या सोमवार को आ रही है इसलिए सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग भी बन रहा है। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से अविवाहितों के विवाह की बाधा दूर होती है।
- मौनी अमावस्या के दिन शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे का प्रयोग करें। संभव हो तो दीपक में केसर की एक-दो पत्तियां डाल दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन का आगमन बढ़ता है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications