अपनी राशि के हिसाब से जानें किस उम्र में शादी करना आपके लिए है बेस्ट
नई दिल्ली। ज्योतिष के मुताबिक हमारी राशि हमारे जीवन, हमारे व्यक्तित्व और हमारे भविष्य के बारे में बताती है। लोग राशि के आधार पर अपना करियर चुनते है। अपनी जीवनशैली को ढाल लेते हैं, राशि के हिसाब से कपड़ों का रंग चुनते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि राशि न केवल आपके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बताती है बल्कि आपकी शादी के बारे में भी बताती है। जी हां आपकी राशि आपकी शादी की शुभ और सही समय भी बताती है।अगर आपने अब तक नहीं सोचा तो आज हम आपको आपकी राशि के मुताबिक बता रहे हैं कि किस उम्र में शादी करना आपके लिए बेस्ट है।

मेष राशि
मेष राशि वाले मनमौजी होते हैं। वो किसी भी चीज को लेकर ज्यादा सोचते-समझते नहीं है। इस बिदांस राशि वाले के लिए शादी के लिए सबसे शुभ और परफेक्ट उम्र 20 साल के बाद और 30 साल से पहले होता है। इस समय में शादी कर लेने से आपके जीवन सुख-शांति बनी रहती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग रोमांटिक स्वभा व के होते हैं। वो अपनी तरह का ही पार्टनर चेहते हैं। उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर होता है। वो प्यार के लिए इतंजार करने में गुरेज नहीं करते हैं। इस राशि वाले लोगों को जब सच्चा प्यार मिल जाए वो तभी शादी कर लें। उनके लिए शुभकारी होता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग रिलेशनशिप में रहना पसंद करते हैं। वो किसी भी चीज को लेकर ज्यादा सोचते है। वो किसी भी चीज से भागने का प्रयास करते हैं। ऐसे में इस राशि वाले लोगों को 30 की उम्र की शुरुआत में ही शादी करना शुभकारी होता है।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को घर-परिवार, सगे-संबंधियों के बीच वक्त बिताना बेहद पसंद होता है। इस राशि वाले लोग किसी भी संबंध को जी-जान से निभाते हैं। वो किसी भी वादे को नहीं तोड़ते। इस राशि वाले लोगों को 20 साल की उम्र के बाद कभी भी शादी करना शुभकारी होता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग हर जगह परफेक्शन ढूंढते हैं। ये लोग अपना फैसला लेने में काफी प्रबल होते हैं। इस राशि वाले लोगों के लिए 25 साल की उम्र के बाद और 30 की उम्र से पहले शादी करना शुभकारी होता है।

सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग शांत और संयम रखने वाले होते हैं। वो किसी संबंध में तभी बंधते हैं जब वो पूरी तरह से इस बात लेकर पक्के हो जाते हैं कि वो उस संबंध को निभा सकते है। ये लोग सही पार्टनर के लिए इंतजार करने में गुरेज नहीं करते हैं। सिंह राशि वाले लोगों के लिए शादी की सही उम्र 20 की उम्र के बाद या 30 साल के होने पर होता है।

तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों को किसी भी काम में जल्दी होती है। जल्दीबाजी में ये सही और गलत का फैसला भी सहीं ढंग से नहीं कर पाते हैं। इस राशिवाले लोगों को शादी की भी जल्दी मची होती है। इस राशि के लोगों के लिए 20 साल के बाद कभी भी शादी का सही समय है।

वृश्चिक राशि
इस राशि वाले लोग काफी लविंग और केयरिंग होते हैं। वो अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते है। ऐसे में ज्योतिष के मुताबिक इस राशि वाले लोगों को जब भी लगे कि उन्हें सच्चा प्यार करने वाला मिल गया है वो तभी शादी कर सकते हैं। वहीं उम्र उनके लिए सही उम्र होगा।

धनु राशि
इस राशि के लोग किसी भी चीज में नयापन खोजते हैं। समय के साथ उनकी दिलचस्पी उस चीज को लेकर खत्म होती जाती है। शादी को लेकर भी उन की यही सोच है। समय बीतने के बाद वो शादी से बोर हो सकते हैं। इस राशि वाले लोगों को 30 से 35 की उम्र में शादी करनी चाहिए।

मकर राशि
इस राशि के लोग परिवार के ज्यादा अपने करियर को महत्व देते हैं। शादी को लेकर भी उनका यहीं नजरिया है। हालांकि इस राशि के लोग रिश्ते को काफी लॉयल्टी के साथ निभाते हैं। इस राशि के लोगों को 20 साल की उम्र के बाद शादी करन लेना चाहिए, यहीं समय उनके लिए शुभकारी होता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग जिम्मेदारी लेने से कतराते हैं। वो स्वतंत्र होकर रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इस राशि के लोग अपने जैसा ही पार्टनर चाहते हैं। इस राशि के लोगों को जब अपनी पसंद का पार्टनर मिल जाए उन्हें तभी शादी कर लेना चाहिए।

मीन राशि
इस राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं और वो अपने लिए ऐसे ही साथी की तलाश भी करते हैं। वो चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी उन्हें समझने वाला हो। ऐसे में ज्योतिष सलाह देते हैं कि इस राशि वाले लोगों को जब भी अपने पसंद की और उनको समझने वाला साथी मिल जाए वो शादी कर सकते हैं।
नई












Click it and Unblock the Notifications