जानिए स्त्रियों की विभिन्न प्रकृतियों के बारे में...
नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार स्त्री-पुरुष के प्रत्येक अंग के आकार-प्रकार, त्वचा की प्रकृति और उन पर मौजूद चिन्हों के माध्यम से उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में स्त्रियों की कुल 21 प्रजातियां बताई गई हैं। ये 21 प्रजातियां उनके स्वभाव, व्यवहार और आकार-प्रकार के अनुसार वर्गीकृत की गई हैं। इनमें से प्रथम 11 का वर्णन दिया जा रहा है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन की प्रजातियां हैं:

पतिव्रता होती हैं ऐसा स्त्रियां
1. पद्मिनी: ऐसी स्त्री के नाक, कान तथा होंठ छोटे होते हैं। शंख के समान गर्दन और कमल के समान चेहरा होता है। ऐसी स्त्री सौभाग्यशाली, कम संतान उत्पन्न करने वाली और पतिव्रता होती है। ऐसी स्त्री सभी के प्रति दया और स्नेह रखने वाली होती है। हंस के समान चलने वाली तथा माता-पिता की सेवा करने वाली होती है। इसके शरीर से कमल के समान सुगंध निकलती रहती है।
2. चित्रणी: ऐसी स्त्रियां पतिव्रता और सब पर स्नेह रखने वाली होती हैं। श्रृंगार में इनकी विशेष रुचि रहती है। ये ज्यादा परिश्रमी नहीं होती लेकिन बुद्धिमान होती हैं। इनका मस्तिष्क गोल तथा नेत्र चंचल होते हैं। इनकी चाल हाथी के समान, स्वर मोर के समान होता है। ऐसी स्त्रियां कोमल अंगों वाली तथा लज्जावान होती हैं।
3. हस्तिनी: ऐसी स्त्रियां पुरुषों को जल्दी मोहित कर लेती है और इनमें भोग की इच्छा प्रबल होती है। इनका शरीर मोटा और थोड़ा आलस भरा हुआ होता है। इनमें लज्जा और धार्मिक भावनाएं कम होती हैं। इनकी कपोल, नासिका, कान और गर्दन मोटी होती है। आंखे छोटी और पीली होती हैं तथा होंठ मोटे और लंबे होते हैं।

क्रोध से भरी होती हैं ये महिलाएं
4. शंखिनी: इनकी लंबाई अधिक होती है तथा चलते समय पृथ्वी पर आवाज आती है। ये अपने कूल्हे हिला हिलाकर चलती है। इनकी आंखें टेढी और शरीर बेडौल होता है। इनमें क्रोध की भावना अधिक होती है तथा प्रत्येक क्षण भोग की इच्छा बनी रहती है। ये कई बार मादक पदार्थों का सेवन करने से परहेज नहीं करती।
5. सद्मिनी: ऐसी स्त्रियां सरल स्वभाव की तथा डरपोक होती है। हंसमुख और शर्मीली होती हैं। इनकी आवाज कोमल होती है तथा प्रत्येक दृष्टि से पति को प्रसन्न करने की कला इन्हें बखूबी आती है।
6. मेत्रायणि: इस प्रकृति की स्त्रियां सुंदर, रूपवती, गौर वर्ण होती है लेकिन इन्हें पति दुष्ट और कमजोर मिलते हैं। इस कारण इनका गृहस्थ जीवन ज्यादा सुखी नहीं रहता। इनके रूप को देखकर दूसरे पुरुष अवश्य मोहित हो जाते हैं, लेकिन ये परपुरुष से दूर ही रहती है।

द्वेष रखने वाली होती हैं ये महिलाएं
7. कलहकारिणी: ऐसी स्त्री की भौहें हमेशा चढ़ी हुई रहती है। इनके दांत ऊंचे-नीचे होते हैं। रास्ते में चलते समय इनके पैरों से धूल उड़ती रहती है। यह द्वेष रखने वाली तथा धोखे से पति को मारने वाली होती हैं। यह परपुरुष से निडर होकर संबंध जोड़ लेती हैं।
8. गृहस्थिनी: ऐसे स्त्रियां गृहस्थ जीवन के लिए आदर्श मानी जाती है। न तो यह अधिक बोलती है और न किसी को धोखा देती है। परपुरुषों में इनकी कोई रुचि नहीं रहती और सिर्फ अपने पति को ही चाहती है। यह अपने सुकर्मों से मायके और ससुराल दोनों का नाम ऊंचा उठाती है।
9. आतुरा: ऐसी स्त्रियां प्रत्येक कार्य को तुरत-फुरत करने में विश्वास रखती है। इनका रंग-रूप साधारण ही होता है और पति को बहुत प्रेम करती है। हालांकि कभी-कभी अधिक क्रोध भी आ जाता है। अगर देखा जाए तो इस प्रकार की स्त्री को समझना मुश्किल होता है।

लज्जावान होती हैं ऐसी महिलाएं
10. भयातुरा: यह स्त्री गौर वर्ण, नाजुक, लज्जावान होती है। जरा संकट आने पर डर जाती है। यह कभी अकेली नहीं रहती। सभी से प्रेम करती है, मधुर बोलने वाली तथा अपने धर्म को निभाने वाली होती है।
11. डाकिनी: यह स्त्री ऊपर से सभी के प्रति बहुत प्यार दिखाती है लेकिन अंदर से इसमें छल-कपट और शत्रुता भरी रहती है। यह हंसकर बात करने वाली तथा धोखा देने में माहिर होती है। इनसे प्रेम करना और सांप से प्रेम करना बराबर है।
उपरोक्त 11 के अलावा स्त्रियों की अन्य प्रकृतियां भी सामुद्रिक शास्त्र में बताई गई हैं। इनमें हंसिनी, बहुवंशिनी, कृपणी, घातिनी, प्रेमिणी, कृशतन्वी, मदमस्तिनी, कुलच्छेदिनी, नारकी, स्वर्गिणी शामिल हैं।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications