वृषभ प्रेम राशिफल 2023 (Vrishabh Love Horoscope): दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा रहेगी
अक्टूबर 2023 के दौरान आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा और आप रिश्ते को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में सफल होंगे।

वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 प्रेम प्रसंगों के मामले में अच्छी खबरें लेकर आएगा। जिन लोगों का प्रेम किसी कारण से पिछले में साल में छूट गया है यदि वे थोड़ा सा प्रयास करें तो दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। जनवरी से अप्रैल का समय इसके लिए अति उत्तम दिखाई दे रहा है। पंचम और सप्तम पर शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम और दांपत्य जीवन में नई ऊर्जा, नया जोश और नया रोमांच पैदा करने वाली है। अप्रैल तक के समय में अपने पार्टनर के प्रति विश्वास बढ़ेगा, संबंधों में मजबूती आएगी, आप विवाह का प्रस्ताव भी रख सकते हैं।
आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा
अविवाहितों के विवाह के योग इस वर्ष में बनते दिख रहे हैं। मई से सितंबर के बीच का समय संभलकर रहने का है। संबंधों में पारदर्शिता रखना आवश्यक होगा। आप प्रेम में हैं या विवाहित आपके मध्य कोई व्यक्ति गलतफहमी पैदा करने का प्रयास करेगा जिससे संबंध खराब हो सकते हैं। इस दौरान आपको धैर्य रखना होगा और किसी के बहकावे में आने से बचना होगा।
आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा
अक्टूबर 2023 के दौरान आपके रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा और आप रिश्ते को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में सफल होंगे। हालांकि दिसंबर 2023 दोबारा किसी संकट की सूचना दे रहा है। इस दौरान प्रेम और दांपत्य में आपके क्रोध और अपवचन कष्ट का कारण बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications