Surya ka gocher: सूर्य ने किया अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश, बचकर रहें ये राशिवाले?

Surya ka gocher: ग्रहों के राजा सूर्य ने 17 अक्टूबर 2024 को प्रात: 7 बजकर 41 मिनट से अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश किया है। सूर्य का गोचर 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा।

इस एक माह में सूर्य विभिन्न राशियों पर अपना प्रभाव दिखाएगा। इस गोचर से उन जातकों पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं जिनकी कुंडली में सूर्य पहले से ही नीच राशि तुला में बैठे हुए हैं।

Surya ka gocher

जिनकी कुंडली में सूर्य के साथ राहु या केतु बैठा हुआ है तो भी उन्हें उसके विपरित परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

जानिए राशियों पर असर

  • मेष : सप्तम में सूर्य का होना दांपत्य जीवन और साझेदारी के कामकाज के लिए कष्टकारी रहेगा। विवादित स्थितियां बन सकती हैं।
  • वृषभ : छठे भाव का सूर्य रोगों में वृद्धि करेगा। बीमारियों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव से जूझेंगे। अनावश्यक विवाद हो सकते हैं।
  • मिथुन : पंचम भाव में सूर्य आपको कर्मप्रधान बनाएगा। जीवन सुखद रहेगा। धन आएगा। करियर में उन्नति मिलने वाली है।
  • कर्क : सुखों में वृद्धि होगी किंतु मानसिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कामकाज को लेकर दौड़भाग बहुत रहेगी।
  • सिंह : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए लोगों से भेंट होगी।
  • कन्या : धन और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। संपत्ति सुख मिलेगा। मनोरंजक यात्राएं होंगी।
  • तुला : इसी राशि में सूर्य है तो आपको स्वास्थ्य से जुड़ी अनेक समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक दबाव बना रहेगा। धन तंगी आएगी।
  • वृश्विक : खर्च की अधिकता रहेगी। कोर्ट क हरी के मुकदमें फंस सकते हैं। कार्य में स्थिरता रहेगी। नए काम प्रारंभ कर सकते हैं।
  • धनु : धन आएगा, सम्मान मिलेगा। कोई पुराना अटका हुआ काम हो सकता है। परिवार से तालमेल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा।
  • मकर : नए काम मिलेंगे। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। करियर के लिए अच्छा समय है। परिवार से सामंजस्य बनेगा। प्रेम बढ़ेगा।
  • कुंभ : सामाजिक जीवन में सम्मान मिल सकता है। पैसा आएगा। स्वास्थ्य म ं सुधार आएगा। कोर्ट-कचहरी का फैसला आएगा।
  • मीन : कार्य उलझ सकते हैं। मनमुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। प्रेम संबंध टूट सकता है।

क्या करें

सूर्य अपनी नीच राशि तुला में जा रहा है इसलिए यह गोचर सभी राशियों के लिए किसी न किसी रूप में खराब रहने वाला है। इसलिए इस एक मास के दौरान सभी राशि के जातकों को सूर्य को प्रसन्न करने के उपाय करने चाहिए। प्रतिदिन प रात: सूर्य को जल का अर्घ्य दें और जल में थोड़ा सा लाल चंदन भी डाल लें। प्रतिदिन अपने मस्तक और कंठ पर लाल चंदन का तिलक करें। लाल चंदन की माला भी एक माह के गोचर के दौरान अपने गले में पहनकर रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+