Surya Grahan or Solar Eclipse 2019: साल का अंतिम सूर्यग्रहण आज, भूलकर भी ना करें ये काम

नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज है, यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण है और संपूर्ण भारत में दिखाई देगा, आज के सूर्यग्रहण में छह ग्रह एक साथ होंगे और यह भारत में दिखाई भी देगा, गौरतलब है कि वर्ष 1962 में बहुत बड़ा सूर्यग्रहण हुआ था, जिसमें सात ग्रह एक साथ थे। सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में देख सकते हैं।

तीन घंटे का सूर्यग्रहण

तीन घंटे का सूर्यग्रहण

सूर्यग्रहण सुबह 8:09 पर शुरू होगा, 9:37 पर ग्रहण का मध्यकाल होगा और 10:58 पर ग्रहण का मोक्ष होगा, सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी, सूतक बारह घंटे पहले ही 25 दिसम्बर की रात 8:17 पर लग चुका है।

हिंदू धर्म में ग्रहण को अच्छा माना नहीं जाता है इसलिए ग्रहण काल के दौरान कुछ बातों का विशेष ख्याल रखा जाता है...

रखिए इन बातों का खास ख्याल

रखिए इन बातों का खास ख्याल

  • घरों में लोग ग्रहणकाल में धूप-अगरबत्ती जलाकर रखें , जिससे कि निगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकल जाए।
  • तुलसी के पौधे को ना छूए और ना ही सोए।
  • ग्रहणकाल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें, दातुन या ब्रश न करें, गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें।
कुशा या तुलसी पत्र

कुशा या तुलसी पत्र

  • भोजन न करें, कठोर शब्दों का प्रयोग न करें, सहवास ना करें, यात्रा न करें।
  • कुशा या तुलसी पत्र ग्रहण प्रारंभ होने के पूर्व खाने-पीने की वस्तुएं जैसे पके भोजन, दूध, दही, घी, मक्खन, अचार, पीने के पानी, तेल आदि में कुशा या तुलसी पत्र डाल देना चाहिए इससे ये दूषित नहीं होते।
सूर्य ग्रहण क्या है ?

सूर्य ग्रहण क्या है ?

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आता है, तब यह पृथ्वी पर आने वाले सूर्य के प्रकाश को रोकता है और सूर्य में अपनी छाया बनाता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+