Surya Grahan 2026: अमावस्या के दिन ही क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? क्या है 'रिंग ऑफ फायर'?
Surya Grahan 2026 Aaj Hai: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल और शंकाएं हैं क्योंकि वैदिक धर्म में सूर्य ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है। वैसे तो ये खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष विद्या में इसे शुभ नहीं मानते हैं और इसी वजह से ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ और शुभ काम नहीं होते हैं।
लेकिन लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है क्योंकि 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगेगा और ना ये प्रभावी होगा।

आपको बता दें कि जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है तब ये तीनों खगोलीय पिंड एक सीध में आ जाते हैं, जिससे कुछ देर के लिए सूर्य की छाया पृथ्वी पर नहीं पड़ती है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ये खगोलीय घटना हमेशा अमावस्या को घटती है, जिसके पीछे भी बहुत बड़ा खास कारण है।
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या को लगता है
दरअसल चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच केवल अमावस्या पर ही हो सकता है, अन्य तिथियों (जैसे पूर्णिमा) पर चंद्रमा पृथ्वी के दूसरी ओर होता है इसलिए वैज्ञानिक रूप से सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या को ही हो सकता है, ऐसे में सवाल उठता है कि फिर तो हर अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगना चाहिए लेकिन ऐसा तो नहीं होता तो इसका उत्तर ये है कि चंद्रमा की कक्षा (Orbit) पृथ्वी की कक्षा से लगभग 5 डिग्री झुकी हुई है, एक सीध में आना हर अमावास्या पर संभव नहीं है, जब यह विशेष संयोग बनता है, तब ही सूर्य ग्रहण दिखाई देता है।
कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2026 Date And Time)
भारतीय समयानुसार, सूर्यग्रहण 17 फरवरी को 3:26 PM पर शरू होगा और 7: 57 PM पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट है। शाम 5:13 PM से 6:11 PM के बीच ग्रहण पीक पर होगा।
कहां-कहां दिखेगा Surya Grahan 2026
जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, नामीबिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, अर्जेंटीना, चिली दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में नजर आएगा सूर्य ग्रहण। ये आंशिक सूर्यग्रहण है, जो कि वलयाकार रूप में नजर आएगा। जब सूर्यग्रहण होगा तब सूर्य पृथ्वी के कुछ हिस्सों से सूर्य किसी चमकदार रिंग की तरह दिखाई पड़ता है. इसे ही 'रिंग ऑफ फायर' कहते हैं।
Surya Grahan 2026 के दौरान क्या करें?
वैसे तो 17 फरवरी का सूर्यग्रणह प्रभावी नहीं है लेकिन फिर इसका असर राशियों पर पड़ता है इसलिए ग्रहणकाल के दौरान लोगों को भगवान का ध्यान करना चाहिए, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जाप करना चाहिए और ग्रहण खत्म होने के बाद पूजा स्थल को साफ करके पूजा अर्चना करनी चाहिए औऱ दान-पुण्य करना चाहिए।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications