Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण खत्म होने पर जरूर करें ये काम वरना कम नहीं होंगी परेशानियां

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण जारी है, भारत में ये प्रभावी नहीं इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा और ना ही मंदिर के कपाट बंद हुए। आपको बता दें कि ये आंशिक सूर्य ग्रहण है जो कि चार घंटे 31 मिनट का है , ये 3:26 PM पर शुरू हुआ और ये 7:57 PM तक रहेगा। भले ही ये इंडिया में दिख नहीं रहा है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में साफ कहा गया है कि ग्रहों की चाल का असर राशियों पर पड़ता है।

इसलिए ग्रहण समाप्त होने पर किसी को निम्नलिखित बातें करनी चाहिए, जो कोई भी ऐसा करता है, उसके सारे कष्टों का अंत होता है और इसका निगेटिव प्रभाव भी कम होता है और भूलकर भी इंसान के पास कोई गम या भय नहीं आता है और लोगों का जीवन सरल और आसान बन जाता है।

Surya Grahan 2026

Surya Grahan 2026 के खत्म होने के बाद क्या-क्या करें?

ग्रहण खत्म हो जाने के बाद सबसे पहले घर की सफाई करें इसके बाद स्वयं नहाएं और स्वच्छ कपड़े पहनें। खुद को और पूजास्थल से गंगाजल से शुद्ध करें। मूर्तियों को साफ करें और फूल-माला चढ़ाएं। घर और मंदिर में धूप बत्ती जलाएं, तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं इसके बाद तुलसी की पत्ती को खाने-पीने की चीजों में डाल देना चाहिए। हो सके तो गरीबों को दान करें।

भगवान गणेश को याद करते हुए पूजा प्रारंभ करें

पहले गणेश जी के मंत्रों के साथ पूजा प्रारंभ करें, वो विध्नहर्ता हैं जो हर मुसीबत को हर लेते हैं, इसके बाद सूर्यदेव की पूजा करें, जल चढ़ाएं और फिर सात्विक भोजन करें और घर का वातावरण और खुद को शुद्ध रखें। सूर्यदेव की आरती करके उनसे भूल-चूक की माफी मांगिए। ऐसा करने से सूर्यदेव भक्तों को आशीष देते हैं।

Surya Grahan 2026 Do-Donts: गणेश मंत्र का जाप करें

  • ॐ गं गणपतये नमः
  • ॐ एकदंताय नमः:
  • ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्
  • ॐ गं गणपतये नमो नमः

Surya Grahan 2026: सूर्यदेव की आरती करें

  • जय कश्यप-नन्दन, ओम जय अदिति-नन्दन ।
  • त्रिभुवनतिमिरनिकन्दन भक्तहृदय चन्दन ।। टेक ।।
  • सप्तअश्वरथ राजित एक चक्रधारी ।
  • दुःखहारी सुखकारी, मानस मलहारी ।।
  • ओम जय कश्यप-नन्दन।।
  • ओम जय अदिति-नन्दन
  • सुरमुनिभूसुरवन्दित विमल विभवशाली ।
  • अघदलदलन दिवाकर दिव्य किरणमाली ।।
  • ओम जय कश्यप-नन्दन।।
  • सकलसुकर्मप्रसविता सविता शुभकारी ।
  • विश्वविलोचन मोचन भवबन्धनभारी ।।
  • ओम जय कश्यप-नन्दन।
  • ओम जय अदिति-नन्दन।
  • कमलसमूहविनाशक नाशक रूम तापा ।
  • सेवत सहज हरत अति मनसिज सन्तापा ।।
  • ओम जय कश्यप-नन्दन।
  • ओम जय अदिति-नन्दन।
  • नेत्र व्याधिहर सुरवर भू-पीड़ाहारी ।
  • वृष्टिविमोचन सन्तत परहित व्रतधारी ।।
  • ओम जय कश्यप-नन्दन।
  • ओम जय अदिति-नन्दन।
  • सूर्यदेव करुणाकर अब करुणा कीजै ।
  • हर अज्ञानमोह सब तत्त्वज्ञान दीजै ।।
  • ओम जय कश्यप-नन्दन।
  • ओम जय अदिति-नन्दन।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+