Surya Grahan 2026: शनि की राशि में सूर्य ग्रहण, तीन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज है, जो कि शनिदेव की कुंभ राशि में लगा है। इसी के साथ ही आज सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा के साथ मिलकर एक दुर्लभ 'पंचग्रही योग' बनाएंगे , जो कि मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए काफी शुभ है, ये तीनों राशियों को करियर में उन्नति और धनलाभ देगा।
काशी के पंडित दयनांद शास्त्री के मुताबिक सूर्य 13 फरवरी को ही कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं।आपको बता दें कि शनिदेव न्याय के देव कहे जाते हैं लेकिन इस बार इन राशियों के लिए शनि भाग्यशाली होंगे, जिसके कारण इन तीन राशियों का स्वर्णिम टाइम शुरू होने जा रहा है।

पंडित दयनांद शास्त्री के मुताबिक मिथुन के विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के योग बन सकते हैं,रुके हुए कार्यों में गति आएगी और करियर में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा लेकिन ऐसे लोगों को बस यही सलाह है कि निर्णय सोच-समझकर लें लेकिन अवसर हाथ से जाने ना दें।
Surya Grahan 2026: संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है
जबकि तुला वालों को प्रेम और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है, यही नहीं इन्हें रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी तो वहीं शनि का अनुशासन आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है तो वहीं धनु राशि के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अगर वो कोई नया प्रोजेक्ट शुरु करने जा रहे हैं तो उनके लिए लकी वक्त है तो वहीं जो लोग मीडिया, लेखन और संचार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें भी तरक्की मिलने वाली है।
Surya Grahan 2026 and Shani Effect: शनिदेव देंगे सकारात्मक रिजल्ट
आज के दिन ग्रहणखत्म होने के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं, ऐसा हर शनिवार को करें फिर "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।काले तिल और उड़द का दान करें। जरूरतमंदों को काले कपड़े या जूते दान करें और शनिदेव के साथ हनुमान जी की पूजा करें इससे भी सूर्यपुत्र प्रसन्न होते हैं।
Surya Grahan 2026 शनि की ऊर्जा को सक्रिय करता है
आपको बता दें कि कुंभ राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण शनि की ऊर्जा को सक्रिय करता है। मिथुन, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है।शनि की ऊर्जा हमें सिखाती है कि बिना मेहनत के स्थायी सफलता नहीं मिलती। इसलिए यह समय धैर्य, संयम और कर्म पर ध्यान देने का है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications