Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं जरूर करें ये काम वरना होने वाले शिशु को होगा नुकसान
Surya Grahan For Pregnant Lady: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है, हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक नहीं लगा है।

लेकिन वैदिक धर्म में माना जाता है कि ग्रहण का असर राशियों पर पड़ता है इसलिए ग्रहणकाल के दौरन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, खासकरके गर्भवती महिलाओं को क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ग्रहण का बुरा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है।
हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रूफ तो नहीं है लेकिन फिर भी ये माना जाता है कि ग्रहणकाल के दौरान ब्रह्मांड में बहुत सारी गर्मी होती है जो कि गर्भवती स्त्री और उसके होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव डालते हैं इसलिए घर के बुजुर्ग और बड़े लोग ग्रहणकाल के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को भारी काम जैसे सिलाई, बुनाई, खाना पकाने जैसे काम को करने से रोकते हैं और बाहर जाने को मना करते हैं।
फिलहाल ये तो वो बाते हैं, जो कि ग्रहणकाल के दौरान गर्भवती महिलाओं को नहीं करनी चाहिए, अब बात करते हैं कि ग्रहणकाल में गर्भवती महिला को करना क्या चाहिए? तो आपको बता दें कि ग्रहण काल में महिलाओं को श्री कृष्ण का वंदन करना चाहिए , ऐसा करने से होने वाले शिशु पर आने वाला हर संकट खत्म हो जाता है।
श्रीकृष्ण वंदन
- श्री कृष्णचन्द्र कृपालु भजु मन, नन्द नन्दन यदुवरम्
- आनन्दमय सुखराशि ब्रजपति, भक्तजन संकटहरम्
- सिर मुकुट कुण्डल तिलक उर, बनमाल कौस्तुभ सुन्दरम्
- आजानु भुज पट पीत धर, कर लकुटि मुख मुरली धरम्
- बृष भानुजा सह राजहिं प्रिय, सुमन सुभव सिंहासनम्
- ललितादि सखिजन सेवहिं, लिए छत्र चामर व्यंजनम्
- पूतना-तृण-शंकट-अधबक, केशि-व्योम-विमर्दनम्
- रजक-गज-चाणूर-मुष्टिक, दुष्ट कंस निकन्दनम्
- गो-गोप गोपीजन सुखद, कालीय विषधर गंजनम्
- भव-भय हरण अशरणशरण, ब्रह्मादि मुनि-मन रंजनम्
- श्याम-श्यामा करत केलि, कालिन्दी तट नट नागरम्
- सोइ रूप मम हिय बसहुं नित, आनन्दघन सुख सागरम्
- इति वदति सन्त सुजान श्री सनकादि मुनिजन सेवितम्
- भव-मोतिहर मन दीनबन्धो, जयति जय सर्वेश्वरम्
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications