Surya Grahan 2021: शनैश्चरी अमावस्या पर लग रहा सूर्य ग्रहण, साढ़ेसाती और ढैया वाले करें विशेष उपाय
नई दिल्ली, 03 दिसंबर। संवत 2078, मार्गशीर्ष अमावस्या शनिवार 4 दिसंबर 2021 को खग्रास सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। शनैश्चरी अमावस्या के दिन लग रहा यह ग्रहण भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक महत्व अधिक नहीं है। इसके लिए सूतक आदि के नियम का पालन भी लागू नहीं होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण प्रात: 10.59 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3.07 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 8 मिनट रहेगी।
Recommended Video

यह ग्रहण मकर लग्न और वृश्चिक राशि में लग रहा
पंचांग के अनुसार अमावस्या 3 दिसंबर को सायं 4.55 बजे प्रारंभ होकर 4 दिसंबर को दोपहर 1.12 बजे समाप्त होगी। यह ग्रहण मकर लग्न और वृश्चिक राशि में लग रहा है। इस समय मकर राशि में शनि भी चल रहे हैं इसलिए इस राशि के जातकों को शनि की शांति के विशेष उपाय करने चाहिए।

शनि और सूर्य की शांति के विशेष उपाय
ग्रहण मकर राशि और वृश्चिक राशि में लगने वाला है। इसलिए इन दो राशि के जातक भी शनि और सूर्य की शांति के विशेष उपाय करें।

क्या करें उपाय
वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातक शनैश्चरी अमावस्या, सूर्य ग्रहण के योग में शनि स्तवराज के 11 पाठ करें। ऊं शं शनैश्चराय नम: मंत्र से शनिदेव का अभिषेक करें। काले तिल, काले उड़द, काला कपड़ा, लौहा और तिल का तेल शनिदेव को अर्पित करें। तिल से बनी मिठाइयां या इमरती गरीबों को खिलाएं।

सूतक और अन्य धार्मिक कार्य मान्य नहीं
चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। इसके लिए कोई धार्मिक कार्य आदि भी मान्य नहीं होंगे। लेकिन शनिदेव के दर्शन अवश्य करें। सूर्य की शांति के लिए आदित्यहृदय स्तोत्र अवश्य पढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications