क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Sun Transit in Leo: सूर्य स्वराशि सिंह में आएगा 17 अगस्त को, जानिए क्या होगा असर

By Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 13 अगस्त। नवग्रहों का राजा सूर्य अपनी राशि सिंह में 17 अगस्त 2022, बुधवार को प्रात: 7.21 बजे प्रवेश करेगा। सूर्य 17 सितंबर तक इसी राशि में रहेगा। पूरे एक माह के लिए सूर्य अपने घर आ रहा है। सूर्य के इस गोचर का सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव पड़ने वाला है।

सूर्य स्वराशि सिंह में आएगा 17 अगस्त को, जानिए असर
  • मेष : संतान के लिए शुभ। स्वयं की शिक्षा, प्रेम, के लिए समय उत्तम रहेगा। आर्थिक संकट आ सकता है।
  • वृषभ : भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार के बुजुर्गो का ध्यान रखें। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
  • मिथुन : भाई-बहनों, परिवार से सामंजस्य बनेगा। पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
  • कर्क : धन और वाणी का भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक समृद्धि आएगी। कार्यो में सफलता, नौकरी-व्यवसाय में लाभ।
  • सिंह : स्वास्थ्य उत्तम होगा। कार्यो और सुखों में वृद्धि होगी। स्वभाव संयमित करें। संतान के कार्यो में लाभ।
  • कन्या : खर्च में वृद्धि, शारीरिक और मानसिक पीड़ा बनी रहेगी। कार्य में बदलाव होगा। दांपत्य जीवन कटुतापूर्ण रहेगा।
  • तुला : आय के नए साधन प्राप्त होंगे। साथ ही खर्च में भी वृद्धि होगी। मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यो में बदलाव होगा।

Janmashtami 2022: इस बार दो दिन मनेगी जन्माष्टमी, मथुरा-द्वारका में होगी 19 अगस्त कोJanmashtami 2022: इस बार दो दिन मनेगी जन्माष्टमी, मथुरा-द्वारका में होगी 19 अगस्त को

  • वृश्चिक : आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। सुख, समृद्धि में वृद्धि होगी। वाहन की प्राप्ति होगी। दांपत्य सुख उत्तम।
  • धनु : भाग्य प्रबल होगा इससे अनेक संकटों का समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यो में लाभ। स्वास्थ्य उत्तम।
  • मकर : रोग परेशान करेंगे। कार्य में अस्थिरता, आर्थिक हानि की आशंका। गुप्त विद्याओं के प्रति रुचि बढ़ेगी।
  • कुंभ : परिवार और दांपत्य में तनाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रोग परेशान कर सकता है। खर्च बढ़ेगा।
  • मीन : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

क्या करें उपाय

जिन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ नहीं है वे लोग प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें। या सूर्य पिरामिड लगाएं।

Comments
English summary
Sun will enter its zodiac sign Leo on August 17, 2022, Wednesday at 7.21 am. know what will be the effect on your zodiac.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X