Sun Transit In Aries : जानिए... मेष के सूर्य का क्या होगा आप पर असर
नई दिल्ली। सोमवार 13 अप्रैल 2020 को सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में सूर्य उच्च का हो जाता है। अतः अपना सकारात्मक प्रभाव संपूर्ण सृष्टि के साथ मानव जाति पर दिखाने वाला है। 13 अप्रैल से सूर्य की चमक और ऊष्मा बढ़ेगी, जिससे संक्रामक रोगों से कुछ राहत मिलेगी। वातावरण में ऊष्णता बढ़ना पर्यावरण के लिए लाभदायक होगा। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश का असर सभी राशियों पर भी होने वाला है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए सूर्य का यह गोचर कैसा रहेगा।
आइए जानते हैं किस राशि के लिए सूर्य का यह गोचर कैसा रहेगा...

मान-सम्मान, प्रतिष्ठा पद में वृद्धि ...
- मेष: मेष राशि के लिए सूर्य प्रथम स्थान, लग्न भाव में रहेगा। इस राशि में सूर्य उच्च का होता है इसलिए मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा पद में वृद्धि होगी। सरकारी अफसरों के लिए चुनौतियां बहुत रहेंगी, लेकिन वे उन्हें दूर करने में सफल होंगे।
- वृषभ: इस राशि के लिए सूर्य द्वादश स्थान में रहेगा। द्वादश भाव व्यय का स्थान है और वृषभ का स्वामी शुक्र सूर्य का शत्रु ग्रह है इसलिए इस राशि की आर्थिक स्थिति के लिए यह गोचर शुभ नहीं है। कार्य व्यवसाय में ठहराव रहेगा। रोग परेशान कर सकते हैं।
- मिथुन: इस राशि के लिए सूर्य एकादश स्थान, आय भाव में रहेगा। आपके लिए समय ठीक रहेगा। रोगों से राहत मिलेगी। पुराने स्रोतोें से आय अच्छी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख सम्मान बना रहेगा। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है।
- कर्क: इस राशि के लिए सूर्य दशम स्थान में आकर सुखकारक हो गया है। आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन ध्यान रहे मन पर नकारात्मक विचार हावी नहीं होने देना है। कार्य-व्यवसाय के लिए समय उत्तम है। संपत्ति संबंधी कार्य होंगे।

ठहराव के बावजूद लाभ होगा..
- सिंह: सिंह राशि के लिए सूर्य नवम स्थान यानी भाग्य भाव में रहेगा। सूर्य इस राशि का स्वामी भी है, इसलिए आपके लिए भाग्योदय का समय है। इस राशि के जुड़े जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें ठहराव के बावजूद लाभ होगा। नौकरीपेशा की चुनौतियां बढ़ेंगी।
- कन्या: आपकी राशि के लिए सूर्य अष्टम भाव में रहेगा। नेत्र, मस्तिष्क और हड्डी में दर्द संबंधी समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक रूप से समय उत्तम रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना सकते हैं।
- तुला: इस राशि के सप्तम स्थान में सूर्य का गोचर पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए ठीक नहीं है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेम संबंधों में संभलकर कदम बढ़ाएं, अपयश का सामना करना पड़ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ध्यान रखें।
- वृश्चिक: छठे स्थान में सूर्य का गोचर रोग मुक्ति का संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय से किसी रोग से परेशान हैं तो आगामी एक माह में आपके सारे रोग दूर हो जाएंगे। क्रोध पर काबू रखें। परिजनों से विवाद हो सकता है। आर्थिक संकट दूर होगा।

आय के साधनों में वृद्धि होगी
- धनु: आपकी राशि के लिए सूर्य का गोचर पंचम स्थान में होगा। संतान पक्ष से सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। गोचर के मध्यकाल से आय के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बेतहाशा होने वाला है। पारिवारिक स्थिति सामान्य और सुखद रहेगी।
- मकर: मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर चतुर्थ स्थान यानी सुख भाव में होगा। आपके सुख-संपत्ति, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में लाभ मिलेगा। नए संबंध भी जुड़ेंगे। आय के साधन प्राप्त रहेंगे।
- कुंभ: इस राशि के लिए सूर्य तृतीय स्थान में गोचर करेगा। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। धन की कमी महसूस नहीं होगी। रोगों में कमी आएगी और खर्च भी कम होगा। नए कार्य की योजना बनेगी, लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं हो पाएगा।
- मीन: आपकी राशि के लिए सूर्य द्वितीय स्थान धन भाव में गोचर करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए साधनों से आय प्राप्त होगी। पारिवारिक स्थिति उत्तम रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।












Click it and Unblock the Notifications