For Daily Alerts
Sun's transit in Taurus: सूर्य का वृषभ राशि में गोचर 14 मई से, जानिए क्या होगा असर?
नई दिल्ली, 11 मई। शनिवार यानी कि 14 मई 2022 को सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। आकाशमंडल में दूसरे क्रम की इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र की राशि में सूर्य का जाना भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ मनुष्य के मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला साबित होगा। हालांकिसूर्य के इस गोचर का विभिन्न राशियों में भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा। सूर्य 14 जून तक इसी राशि में रहेगा। वृषभ राशि में पहले से बुध भी हैं, इसलिए यहां बुधादित्य योग बनेगा।

राशियों पर प्रभाव
- मेष : द्वितीय स्थान में सूर्य का आना धन लाभ देगा। यात्राएं होंगी। नेत्र रोग आएंगे। परिवार से अलगाव होगा।
- वृषभ : लग्नस्थ सूर्य सम्मान दिलाएगा, किंतु पिता का जीवन संकट में रहेगा। दांपत्य को हानि हो सकती है।
- मिथुन : द्वादश सूर्य सर्वत्र विजय दिलाएगा। सम्मान-पद प्राप्त होगा। विभिन्न साधनों से आय होगी।
- कर्क : एकादश सूर्य आय के साधन बढ़ाएगा, पद प्राप्त होगा किंतु परिवार में विवादित स्थितियां बनेंगी।
- सिंह : दशमस्थ सूर्य आजीविका के नए साधन देगा। पिता की ओर से लाभ, धन प्राप्ति, उच्च पद प्राप्त होगा।
- कन्या : नवम में सूर्य भाग्य को बल देगा, आर्थिक लाभ मिलेगा, संपत्ति में वृद्धि, सम्मान सुख प्राप्त होगा।
जानिए महिलाओं के अंगों के बारे में क्या कहती है 'अंग विद्या'?
- तुला : अष्टम सूर्य हानि देगा, शारीरिक-मानसिक कष्ट, आर्थिक हानि, यात्रा में परेशानी पैदा होगी।
- वृश्चिक : सप्तम सूर्य दांपत्य को प्रभावित करेगा। साझेदारी के कार्यो में संकट आएगा। धन हानि की आशंका।
- धनु : छठा सूर्य कष्ट देगा। शारीरिक रोगों पर खर्च, परिवार में अनबन, धनतंगी अनुभव होगी। शत्रु परेशान करेंगे।
- मकर : पंचम सूर्य संतान की ओर से लाभ देगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, नए प्रेम प्रसंगों से मन प्रसन्न रहेगा।
- कुंभ : चतुर्थ सूर्य मातृ पक्ष से लाभ, भौतिक सुखों में वृद्धि, आर्थिक सफलता, प्रमोशन देगा।
- मीन : तृतीय सूर्य पराक्रम, बल में वृद्धि करेगा। भाई-बहनों से सुख, अनुकूल माहौल मिलेगा। पैतृक लाभ प्राप्त होगा।
क्या उपाय करें
जिन राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर ठीक नहीं है वे 14 मई से 14 जून तक नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें। लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं। लाल चंदन की माला गले में धारण करें।
Comments
English summary
Sun's transit in Taurus from May 14, here is effect on zodiac sign.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें