सूर्य 14 अप्रैल से मेष राशि में, इन राशियों पर पड़ेगा असर
Recommended Video

14 अप्रैल सूर्य करेगा गोचर, बदलेंगे राशियों के भाग्य | Boldsky
नई दिल्ली। ग्रहों का राजा सूर्य हर माह अपनी राशि बदलता है। 14 अप्रैल को सूर्य का गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। इस दिन मीन मलमास भी समाप्त होगा। वैदिक ज्योतिष में सूर्य आत्मा, पिता, पूर्वज, उच्च सरकारी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान का कारक ग्रह कहा जाता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उच्च सफलता हासिल होती है, जबकि खराब स्थिति होने से मान-सम्मान में कमी, पिता को कष्ट और नेत्र पीड़ा मिलती है।
14 अप्रैल 2018 शनिवार को सूर्य प्रात: 8.28 बजे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। यह 15 मई 2018 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से आगामी एक माह तक प्रत्येक राशि पर क्या होगा असर, आइए जानते हैं :
- मेष : राशि चक्र की इस प्रथम राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है। इसलिए इस राशि वालों के मन, आत्मा और शरीर पर गहरा असर पड़ने वाला है। आगामी एक माह के दौरान इस राशि वालों को सरकारी कामकाज में लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनेगी। मंगल की राशि में सूर्य के प्रवेश से स्वभाव में उग्रता, गुस्सा अधिक आने जैसी स्थिति भी बनेगी। नौकरी में पद-प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस में सफलतापूर्वक विस्तार करेंगे। अपने बौद्धिक कौशल के दम पर कई कार्यों में आपकी जीत होगी। सूर्य का गोचर पिता के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है।
- उपाय : मंगलवार के दिन गरीबों को मिठाई और उनके उपचार की दवाओं का वितरण करें।
- वृषभ : वृषभ राशि के लिए सूर्य का गोचर बारहवें भाव में होगा। यह व्यय स्थान है। इस राशि वालों का कॅरियर गति पकड़ने वाला है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। हालांकि इन सब कार्यों पर खर्च अधिक होगा, क्योंकि बारहवां भाव व्यय भाव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का यह गोचर कुछ परेशानीभरा हो सकता है। सिरदर्द के साथ शरीर के अनेक हिस्सों में दर्द, फीवर, जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इस दौरान शत्रुओं को परास्त करने में आप कामयाब होंगे। भूमि, भवन, संपत्ति की खरीदी-बिक्री कर सकते हैं।
- उपाय : शुक्रवार के दिन भगवान शिव को सफेद आंकड़े के 108 पुष्प अर्पित करें।

मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर 11वें भाव में होगा
- मिथुन : मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर 11वें भाव में होगा। यह आय स्थान है। इसलिए इस राशि के लोगों की आय में अचानक वृद्धि होने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो वेतनवृद्धि मिलेगी। बिजनेस में हैं तो लाभपूर्ण स्थिति में आ जाएंगे। आर्ट, कल्चर से जुड़े इस राशि के लोगों की ख्याति चारों ओर फैलेगी। लंबे समय से अटके कार्यों को गति मिलेगी। दांपतय जीवन में प्रेम बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं का वक्त में प्रेमालाप में बीतेगा। इस राशि की कन्याओं कोउपहार, नवीन वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी।
- उपाय : सूर्योदय के समय प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं।
- कर्क : इस राशि के लिए सूर्य का गोचर 10वें भाव में होगा। यह कर्म स्थान यानी कार्य-व्यवसाय का स्थान है। इस राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद होगा। कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि होने से आप अपने उच्चाधिकारियों को इम्प्रैस करने में कामयाब होंगे। इससे आपके स्वभाव में घमंड आ सकता है। इस राशि के लोगों के सरकारी कामकाज में कोई रूकावट नहीं आएगी। एक बात का ध्यान रखें कि इस राशि के लोगों को स्वयं और अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
- उपाय : सूर्यास्त के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- सिंह : सिंह राशि के लिए सूर्य का गोचर नौवें भाव में होगा। इससे पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में सम्मान बढ़ेगा। पुराने समय से रूके हुए कार्यों में तेजी आएगी। किस्मत का साथ मिलेगा और व्यापारी तरक्की की नई राह पर चल पड़ेंगे। इस एक माह के दौरान सिंह राशि वालों को लंबी दूरी की यात्राएं करना पड़ेंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक स्थिति में खुशहाली आएगी, लेकिन परिवार के बुजुर्ग लोगों से आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है।
- उपाय : प्रतिदिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ कठिनाइयों से बचाएगा।

सूर्य परेशानीभरा साबित हो सकता है
- कन्या : सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करेगा। आठवां सूर्य परेशानीभरा साबित हो सकता है। कन्या राशि के जातकों को आगामी एक माह में शारीरिक बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खर्चों में अचानक वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने व्यापार विस्तार या धन संबंधी बातों की चर्चा सार्वजनिक रूप से न करें। जीवनसाथी की ओर से धन-संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के वाद-विवादों से बचने का प्रयास करें। परिवार के साथ मिलकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे।
- उपाय : शिव परिवार की पूजा करने से संकटों से बचे रहेंगे।
- तुला : तुला राशि के लिए सूर्य का गोचर सातवें भाव में होगा। यह विवाह का स्थान है। तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर वैवाहिक जीवन के लिए लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन में चला आ रहा मनमुटाव दूर होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ होगा। तुला राशि के जातकों को आगामी एक माह में कोई नया रिश्ता मिल सकता है। प्रेम संबंध बनेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा बीतेगा।
- उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें
- वृश्चिक : सूर्य वृश्चिक राशि के लिए छठे भाव में गोचर करने वाला है। इससे इस राशि वालों के साहस की वृद्धि होगी। कठिन से कठिन चुनौती से निपटने की हिम्मत मिलेगी। विरोधियों और शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोश्ान, वेतनवृद्धि मिलेगी। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से ध्यान रखने वाला समय रहेगा। बीमारियों पर खर्च, परिवार में बेवजह के विवाद, संतान पक्ष की ओर से कोई बुरी खबर मिल सकती है।
- उपाय : प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। लाल कपड़ों का दान करें।
- धनु : इस राशि के लिए सूर्य का गोचर पांचवें भाव में होगा। इस राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स अपनी मेहनत से अच्छा रिजल्ट लाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध में सावधानी से चलने की जरूरत होगी। व्यर्थ की बहस में उलझेंगे तो प्रेम संबंध टूट सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं वे बेशक कर सकते हैं। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। धन-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
- उपाय : प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें। एक दिन छोड़कर गरीबों को दूध का दान करें।
- मकर : मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर चतुर्थ भाव यानी सुख स्थान में होगा। चूंकि मकर शनि की राशि है और सूर्य इसके विरोधी हैं इसलिए पिता या परिजनों के साथ मतभेद बढ़ने के संकेत हैं। आपकी माता की सेहत भी बिगड़ सकती है। बात यदि नौकरीपेशा की करें तो कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा। इसका लाभ वेतनवृद्धि और पद-प्रमोशन के रूप में मिलेगा। अचानक कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। संपत्ति खरीदेंगे।
- उपाय : प्रत्येक शनिवार को शनिदेव को सरसो का तेल चढ़ाएं।
- कुंभ : सूर्य इस राशि के लिए तीसरे भाव में गोचर करेगा। इससे आप ऊर्जावान बने रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप अपने व्यवहार और कुशल बातचीत के जरिए दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। इस दौरान आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। अपने कार्य के प्रति इमानदार और लक्ष्य के प्रति संकल्पबद्ध रहेंगे। गोचर के दौरान इस राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- उपाय : एक माह तक प्रतिदिन पीपल के पेड़ में कच्चा दूध शकर डालकर अर्पित करें।
- मीन : मीन राशि के लिए सूर्य का गोचर द्वितीय स्थान, धन भाव में होगा। इससे कई बार अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन व्यवस्था हो जाएगा। व्यापारी वर्ग कार्य विस्तार करेंगे लेकिन प्रगति की रफ्तार कुछ धीती रहेगी। इस दौरान अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी किसी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। सरकारी कामकाज में रूकावट आएगी, लेकिन काम हो जाएगा। कोशिश करें इस एक माह में कोई वाहन, संपत्ति न खरीदें।
- उपाय : प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल गरीबों को दान करें।

प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें

जीवनसाथी की मदद से आर्थिक लाभ मिल सकता है
More From
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications