Surya ka Gochar: सूर्य का राशि परिवर्तन आज, जानिए क्या होगा प्रभाव?

Sun enters Virgo: मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, पिता, आत्मा और उन्नति का कारक ग्रह सूर्य 17 सितंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन कर रहा है। सूर्य स्वराशि सिंह से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहा है।

Sun enters Virgo

बुध की राशि में सूर्य के जाने से सभी राशि के जातकों को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य प्रबल होगा। नौकरी में शुभ और उन्नतिदायक बदलाव होंगे। व्यापारियों का काम ठीक तरीके से चलेगा। किंतु कुछ राशि वालों को स्वास्थ्यगत परेशानी भी आ सकती है। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने का फल-

  • मेष : छठे भाव में सूर्य आने से शत्रु और रोग समाप्त होंगे। धन लाभ होगा। अपने बारे में बड़े निर्णय ले सकते हैं।
  • वृषभ : पंचम में आ रहे सूर्य के कारण धन लाभ होगा। संतान, शिक्षा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्राएं होंगी।
  • मिथुन : धन लाभ, संपत्ति सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। मातृ पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।
  • कर्क : बल-पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। किंतु स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आ सकती है।
  • सिंह : धन लाभ होगा। अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। मानसिक शांति रहेगी। रोग दूर होंगे। लाभ होगा।
  • कन्या : नौकरी में प्रमोशन, नए अवसर मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।
  • तुला : खर्च की अधिकता रहेगी। आंखों में कोई रोग आ सकता है। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।
  • वृश्चिक : आय के नए साधन मिलने वाले हैं। संपत्ति प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
  • धनु : सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ होगा। किंतु पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
  • मकर : भाग्य को बल मिलेगा। लंबे समय से अटके कामों को गति मिलेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन मधुर बनेगा।
  • कुंभ : स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक विवाद हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। संयम से रहना होगा।
  • मीन : सप्तम में सूर्य प्रेम संबंध मजबूत करेगा। धन लाभ होगा। दौड़भाग के बावजूद काम को सराहना मिलने वाली है।

उपाय : जिन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर ठीक नहीं है, वे सभी लोग अपने पिता, गुरु या पिता के समान व्यक्तियों का सम्मान करें। उन्हें उनकी जरूरत की वस्तुएं भेंट करें। चंदन का इत्र लगाकर रखें। लाल चंदन की माला पहनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+