सूर्य और बुध एक ही दिन करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, जानिए असर
नई दिल्ली, 13 जुलाई। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा का ग्रह सूर्य और ज्ञान, बुद्धि, वाणी, धन का प्रतिनिधि ग्रह बुध दोनों एक ही दिन 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 16 जुलाई 2022 को रात्रि में 10.56 बजे और बुध रात्रि में 12.10 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। चंद्र की राशि कर्क में दोनों ग्रहों का एक साथ भ्रमण अत्यंत शुभ फलदायी होने वाला है। इसी दिन प्रात: 7.55 बजे मंगल भी भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है।

सूर्य-बुध की युति से कर्क राशि में बुधादित्य योग बनेगा जो विशेष फलदायी रहेगा। सूर्य की राशि सिंह, बुध की राशि मिथुन-कन्या और चंद्र की राशि कर्क के लिए यह गोचर श्रेष्ठ रहेगा। अन्य राशियों के लिए भी गोचर फलित में शुभाशुभ रहेगा। बुध 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा जबकि सूर्य 17 अगस्त को सिंह में जाएगा। इस प्रकार 15 दिन बुधादित्य योग का संयोग बना रहेगा।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : मेष राशि के चतुर्थ स्थान में सूर्य-बुध गोचर करेंगे। शुभ फल मिलेगा। धन-संपत्ति, मातृत्व सुख प्राप्त होगा।
- वृषभ : तृतीय स्थान में सूर्य-बुध का गोचर भाई-बहनों से लाभ दिलवाएगा। संबंध सुधरेंगे, पराक्रम में वृद्धि होगी।
- मिथुन : धन और वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे। संपत्ति संबंधी कार्य तेज गति से होंगे।
- कर्क : शारीरिक पीड़ा दूर होगी। बौद्धिक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा। यात्राएं होंगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।
- सिंह : द्वादश में बुधादित्य सर्वत्र विजय दिलवाएगा। आर्थिक लाभ, मुकदमों में जीत प्राप्त होगी।
- कन्या : लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आय प्राप्त होगी। निवेश लाभ देगा। मित्रों, जीवनसाथी से लाभ प्राप्त होगा।
- तुला : लाभ भाव का सूर्य-बुध विशेष उपलब्धि प्रदान करेगा। आय के नए साधन मिलेंगे। स्वजन का सहयोग मिलेगा।
- वृश्चिक : भाग्य को बल मिलेगा। संकट कम होंगे। धनागम होगा किंतु खर्च पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य खराब होगा।
- धनु : शारीरिक पीड़ा परेशान कर सकती है। धन की कमी अनुभव होगी। बौद्धिक क्षमता से धन लाभ अर्जित कर पाएंगे।
- मकर : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक संकट का समाधान होगा। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा।
- कुंभ : शत्रु और रोग परेशान करेंगे। हालांकिआप उन पर विजय पा लेंगे। आर्थिक संकट आ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
- मीन : प्रेम, शिक्षा, संतान के मामलों में लाभ में रहेंगे। संकट टल जाएगा। धन लाभ होगा। नई विद्याएं सीखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications