क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
ये लक्षण दिखें तो समझें मिलने वाला है आपको धन...
नई दिल्ली। धन की लालसा प्रत्येक मनुष्य के मन में रहती है, कोई अपवाद ही होगा जिसे धन की चाहत न हो। धन पाने के लिए वह कई तरह के प्रयास करता रहता है, शकुन-अपशकुन और लक्षण शास्त्र का सहारा लेता है, यहां तक कि सपनों में और अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं में भी धन पाने के लक्षण तलाशता रहता है।
आइए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जिन्हें आमतौर पर धन प्राप्ति से जोड़ा जाता है....
सपनों में भी धन प्राप्ति के कई संकेत मिलते हैं...
- धन संपत्ति प्राप्त करने के सबसे अधिक माने जाने वाले लक्षणों में दाहिनी हथेली में खुजली होने को सबसे ऊपर रखा जाता है। माना जाता है कि यदि दाहिनी हथेली में पूरे शरीर के दाहिने भाग में लगातार खुजली हो रही हो तो निकट भविष्य में उसे धन लाभ हो सकता है।
- सपनों में भी धन प्राप्ति के कई संकेत मिलते हैं। लक्षण शास्त्र या सामुद्रिक शास्त्र में भी सपनों का जिक्र मिलता है। इसके अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में देखे कि वह कोई कानूनी मुकदमा जीत गया है तो उसे जल्द ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें : विवाह के महीने तय होता है, कैसा रहेगा दांपत्य जीवन
धन मिलने की संभावना....
- सपने में खुद को केश विहीन देखने पर अपार धन मिलने की संभावना होती है।
- सपने में मोती, मूंगा, हार, स्वर्ण आदि बेशकीमती वस्तुओं को देखने वाला बड़ी संपत्ति का मालिक बनता है।
- यदि आप किसी शुभ काम के लिए जा रहे हैं और सामने जल से भरा हुआ कोई बर्तन दिख जाए तो माना जाता है कि काम में पूर्ण सफलता मिलेगी।
- धन संबंधी काम के लिए जाते समय घर से सबसे पहले दाहिना पैर बाहर निकालना चाहिए। इससे कार्य पूर्ण होता है। धन प्राप्त होता है।
- शरीर पर छिपकली गिरने को भी धन से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका अलग-अलग भाग पर गिरने का अलग-अलग फल होता है।
- यदि आप किसी से लेन-देन कर रहे हों और इस दौरान आपके हाथ से पैसे गिर जाएं तो यह शुभ संकेत माना जाता है।
- धन संबंधी किसी कार्य को करने जाते समय रास्ते में कोई गाय दिखाई दे जाए तो यह शुभ संकेत है। इससे धन लाभ होने की संभावना होती है।
- यदि आप धन से संबंधित किसी कार्य के लिए जा रहे हैं और रास्ते में आपको पीले वस्त्र धारण किए हुए कोई स्त्री दिखाई दे जाए तो समझ जाए कि आपके सारे काम बन जाएंगे।
शरीर पर छिपकली गिर जाए तो.......
यदि आप किसी से लेन-देन कर रहे हों तो...
यह भी पढ़ें : हाथों की उंगलियां बयां करती हैं स्वभाव से जुड़ी हर गहराई
Comments
English summary
In today's world, most of the people wish to earn a lot of wealth and prosperity in their life, for fulfilment of their desires.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें