Must Read: केतु की अनुकूलता के उपाय

लखनऊ। यदि आप केतु से पीड़ित हो, केतु की दशा-अन्तरदशा चल रही हो या केतु छठें, आठवें या बारहवें भाव में स्थित हो या पाप ग्रहों से युत-दृष्ट हो, किसी भी प्रकार से केतु कमजोर हो तो व्यक्ति के जीवन में अनेक प्रकार समस्यायें आती रहती है। जैसे-अचानक काम बिगड़ना, दुर्घटना, कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाना आदि समस्यायें बनी रहती है। हिन्दू ज्योतिष में यह ग्रह तीन नक्षत्रों का स्वामी हैः अश्विनी, मघा एवं मूल नक्षत्र। केतु विष्णु के मत्स्य अवतार से संबंधित है। केतु अच्छी व बुरी आध्यात्मिकता एवं पराप्राकृतिक प्रभावों का कार्मिक संग्रह का द्योतक है। यह ग्रह तर्क, बुद्धि, ज्ञान, वैराग्य, कल्पना, अंतर्दृष्टि, मर्मज्ञता, विक्षोभ और अन्य मानसिक गुणों का कारक है। ज्योतिष गणनाओं के लिए केतु को कुछ ज्योतिषी तटस्थ अथवा नपुंसक ग्रह मानते हैं जबकि कुछ अन्य इसे नर ग्रह मानते हैं।

निम्न उपायों में से किये गये उपाय कारगर सिद्ध होगें

केतु की अनुकूलता के उपाय

केतु की अनुकूलता के उपाय

  • केतु जब कुण्डली में अनिष्टकारी स्थिति में हो तो कुत्तों को खाना खिलाना लाभप्रद रहता है। तिल एवं कम्बल का दान करना चाहिए।
  • यदि पुत्रों का व्यवहार ठीक नहीं हो तो धर्म-मन्दिर में कम्बल दान करने से केतु का अनिष्ट दूर हो जाता है। यदि केतु के कारण पाॅव में कष्ट हो तो शुद्ध रेशम का श्वेत धागा व श्वेत रेशमी वस्त्र धारण करना लाभप्रद रहेगा।

वैदिक मन्त्र का 18,000 बार जप

वैदिक मन्त्र का 18,000 बार जप

  • सन्तान की सेवा करें, भगवान गणेश की आराधना करें व कान छिदवायें।
  • केतु के वैदिक मन्त्र का 18,000 बार जप करें।
  • जिन लोगों की केतु की दशा चल रही है, उन्हें बड़े बुजुर्गो की सेवा करने से बहुत राहत मिलती है।
  • त्रयोदशी का व्रत रखने से केतु शुभ फल देने लगता है।
  • दो रंग का कंबल किसी गरीब को दान करें

    दो रंग का कंबल किसी गरीब को दान करें

    • गाय के घी का दीपक प्रतिदिन जलायें व भैरव जी की आराधना करें।
    • केतु पीड़ित होने से सुहागिनों को तिल के लडडू खिलायें व तिल का दान करें।
    • दो रंग का कंबल किसी गरीब को दान करें।
    • अगर केतु पीड़ित है तो मांस-मदिरा का सेंवन कदापि न करें।
    • शनिवार एवं मंगलवार के दिन व्रत रखने से केतु की दशा शांत होती है। कुत्ते को आहार दें एवं ब्राह्मणों को भात खिलायें इससे भी केतु की दशा शांत होगी।
    • किसी को अपने मन की बात नहीं बताएं एवं बुजुर्गों एवं संतों की सेवा करें यह केतु की दशा में राहत प्रदान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+