13 जुलाई को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए इसके बारे में...

नई दिल्ली। 13 जुलाई को साल 2018 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, यह भी आंशिक सूर्यग्रहण होगा जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा, इसे केवल अंटाकर्टिका, तस्मानिया और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में देखा जा सकता है। आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 15-16 फरवरी को पड़ा था।

सूर्य ग्रहण क्या है ?

जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आता है, तब यह पृथ्वी पर आने वाले सूर्य के प्रकाश को रोकता है और सूर्य में अपनी छाया बनाता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

ये ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है

ये ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है

ये ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है लेकिन इसका असर राशियों पर होगा इसलिए पंडितों के मुताबिक जो लोग ग्रहण को मानते हैं उन्हें पूजा-अर्चना करने के बाद गरीबों को दान करना चाहिए और गाय को रोटी खिलानी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें सुख और धन-लाभ होगा।

 दान-पुण्य करते हैं

दान-पुण्य करते हैं

ग्रहण के दिन विशेष तौर पर लोग दान-पुण्य करते हैं जिससे कि साल भर से आ रही उनकी सारी परेशानियों का अंत हो जाये। कई जगहों जैसे काशी और इलाहाबाद में लोग ग्रहण के दिन गंगा जी के किनारे हवन भी करते हैं ताकि पापों का विनाश हो और सुख-शांति घर आये।

 सूर्यग्रहण काल में ये काम वर्जित है

सूर्यग्रहण काल में ये काम वर्जित है

सूर्यग्रहण के काल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें, दातुन या ब्रश न करें, गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें।भोजन न करें, कठोर शब्दों का प्रयोग न करें, स्त्री प्रसंग न करें, यात्रा न करें तथा शयन करना भी वर्जित माना गया है और इस दौरान तुलसी को भी नहीं छूना चाहिए।

 प्रभु का ध्यान करना चाहिए

प्रभु का ध्यान करना चाहिए

बल्कि ग्रहण के दौरान प्रभु का ध्यान करना चाहिए और अगरबत्ती या धूप घर के हर कोने में जलाना चाहिए जिससे घर की निगेटिव एनर्जी बाहर चली जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+