संकट लेकर आएगा आज का सूर्य ग्रहण, यहां जानें क्या होगा असर?

नई दिल्ली। आज सूर्य ग्रहण है। साल 2017 का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण आज पड़ने वाला है। दुनियाभर में इस सूर्य ग्रहण को लेकर चर्चा हो रही है। ये साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 26 फरवरी को सूर्य ग्रहण पड़ा था। आज पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के मुताबिक यह ग्रहण रात में 9.15 मिनट से शुरू होगा और 22 अगस्त को रात में 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा।ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारत में भले ही ये सूर्य ग्रहण दिखाई न दे, लेकिन ज्योतिषशास्त्रियों के मुताबिक इसका पूरे विश्व पर पड़ने वाला है। ज्योतिष के ज्ञाताओं ने अपनी गणना के आधार पर कहा है कि यह ग्रहण विनाशकारी साबित हो सकता है।

 Solar Eclipse on 21st August: Know how this Surya Grahan effect your life

क्या होगा इस ग्रहण का असर

ज्योतिष के मुताबिक ये ग्रहण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिंह लग्न की कुंडली में बैठे मंगल को प्रभावित कर सकता है, जिसका परिणाम विनाशकारी साबित हो सकता है और उन्हें युद्ध के लिए प्रेरित कर सकता है। ज्योतिष के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण का असर अमेरिकी राष्ट्रपति के लग्न और ग्रहण के बिंदु को प्रभावित कर उनको उत्तेजित कर सकता है, जिसकी वजह से वो आवेश में आकर उत्तर कोरिया के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई कर सकते है।

विनाशकारी परिणाम

ज्योतिष के मुताबिक आज पड़ने वाले सूर्यग्रहण के कारण इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका पर दिखेगा। ग्रहण के कारण शेयर बाजारों में मंदी आ सकती है। इस ग्रहण की वजह से सोने के दामों में तेजी आ सकती है। ज्योतिष के मुताबिक यह सूर्यग्रहण अमेरिका के लिए शुभ नहीं है। ग्रहण की वजह से कल अमेरिका के 48 राज्यों में अंधेरा छा जायेगा। वहीं वैज्ञानिकों के मुताबिक साल 1776 के बाद यह पहला मौका है, जब पूर्ण सूर्यग्रहण अमेरिका तक ही सीमित रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+