Silver: बनना है रातों-रात अमीर तो आज से ही ये तीन राशि वाले जरूर पहनें चांदी, चमक जाएगी तकदीर
Silver Price : चांदी के उठते-गिरते भाव निवेशकों से लेकर आम आदमी को हैरान-परेशान कर रहे हैं,गुरुवार को भी चांदी के दाम में 16131 रुपये की गिरावट देखी गई. इस फ्रेश कटौती के बाद चांदी का भाव 252719 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। आपको बता दें कि चांदी केवल एक धातु या गहनों के लिहाज के लिए खास नहीं है बल्कि ये ज्योतिषी और धार्मिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है।
मालूम हो कि ज्योतिष शास्त्र में कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को जल तत्व की राशियां कहा जाता है और इनके लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है, इसका संबंध चंद्रमा से होता है जो कि मन, भावनाएं, कल्पनाशक्ति और मानसिक शांति का प्रतीक है।

जल तत्व की राशियों पर चंद्रमा का प्रभाव सबसे अधिक माना जाता है। ऐसे में चांदी धारण करने या उपयोग में लाने से इन राशियों के जातकों को मानसिक संतुलन, भावनात्मक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
इमोशनल कंट्रोल मजबूत करती है चांदी (Silver Benefits)
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक कर्क राशि का स्वामी अगर चांदी के बने आभूषणों को धारण करता है तो उसके मानसिक तनाव में कमी आती है, पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहती है, उस इंसान की निर्णय लेने की क्षमता डेवलेप होती है और उसका इमोशनल कंट्रोल भी मजबूत होता है।
Silver धारण करने से कम होता है गुस्सा
जबकि पंडित दयानंद ने कहा कि वृश्चिक राशि गहरे भाव, रहस्यमय स्वभाव और तीव्र ऊर्जा की प्रतीक है। इसलिए अगर ये चांदी धारण करते हैं तो इनके गुस्से में कमी आती है, इन्हें निगेटिव विचारों से छुटकारा मिलता है। मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास बढ़ता है और ध्यान और साधना में मन लगता है।
आत्मिक शांति को बढ़ावा देता है Silver
जबकि मीन राशि कल्पनाशील, संवेदनशील और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं, अगर ये चांदी धारण करते हैं तो इनके मन की अशांति दूर होती है और रचनात्मकता और आध्यात्मिकता बढ़ती है। इसके साथ सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति को बढ़ावा मिलता है।
किस दिन धारण करें Silver
आम तौर पर सोमवार के दिन चांदी पहनना शुभ माना जाता है लेकिन वै बिना ज्योतिष के सलाह के चांदी को नहीं धारण करना चाहिए। महिला या पुरूष चांदी की अंगूठी या कड़ा धारण कर सकते हैं। चांदी के गिलास में पानी पीना लाभकारी माना जाता है इसलिए अक्सर छोचे बच्चो का अनुप्राशन चांदी की कटोरी में किया जाता है। घर में चांदी का सिक्का या छोटा पात्र रखना भी शुभ होता है।
करियर में उन्नति देती है चांदी, Silver से मिलती है शांति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी न केवल शुभ धातु है, बल्कि मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है जो इन्हें करियर में उन्नति और पारिवारिक जीवन में खुशियां प्रदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications