राशि के अनुसार दैवीय मंत्रों का जाप पूरी करेगा हर कामना

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में किसी ग्रह को प्रसन्न् करने के लिए उनके वेदोक्त और तांत्रोक्त मंत्र बताए गए हैं, लेकिन इन मंत्रों का जाप करना प्रत्येक व्यक्ति के लिए संभव नहीं होता। उन मंत्रों में वर्णित बीज मंत्रों का सही उच्चारण नहीं कर पाने के कारण उनका कोई प्रभाव नहीं होता। लेकिन मंत्र शास्त्रों में राशियों से जुड़े कुछ दैवीय मंत्र भी बताए गए हैं। ये मंत्र बहुत प्रभावी और चमत्कारी होते हैं। यदि उनका जाप किया जाए तो जीवन की प्रत्येक परेशानी को दूर किया जा सकता है। इन मंत्रों का जाप किसी भी शुभ कार्य से पूर्व करने का विधान बताया गया है। कहा जाता है कि इन मंत्रों की रचना द्वापर युग में नारायण स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न् करने के लिए ऋषियों ने की थी और इन्हें स्वयं भगवान कृष्ण ने मान्यता दी थी।

आइए जानते हैं राशियों के अनुसार मंत्र और उनके जाप का प्रभाव...

राशियों के अनुसार मंत्र और उनके जाप का प्रभा

राशियों के अनुसार मंत्र और उनके जाप का प्रभा

  • मेष : इस राशि के जातकों को ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम: मंत्र की कम से कम एक माला स्फटिक की माला से प्रतिदिन जाप करना चाहिए। इससे जीवन में कभी धन संपदा की कमी नहीं होगी और समस्त कार्य बिना विघ्न बाधा के पूरे हो जाएंगे।
  • वृषभ : इस राशि के जातकों को ऊं गोपालायै उत्तर ध्वजाय नम: मंत्र का जाप कमलगट्टे या तुलसी की माला से करना चाहिए। यह मंत्र 41 दिन में अपना पूर्ण प्रभाव दिखाने लगता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भी यह मंत्र जरूर जपें।
  • मिथुन : इस राशि वाले जातक ऊं क्लीं कृष्णायै नम: मंत्र का जाप हकीक की माला से प्रतिदिन करेंगे तो इनका बौद्धिक स्तर उच्च हो जाएगा और ये समस्त कार्यों में जीत हासिल करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को यह मंत्र जरूर जपना चाहिए।
  • कर्क : कर्क राशि के जातक ऊं हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम: मंत्र का जाप स्फटिक या सफेद चंदन की माला से करेंगे तो इनके पास मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा, धन, सुख, वैभव सबकुछ आ जाएगा।
स्फटिक की माला

  • जीवन में तरक्की के लिए कीजिए मंत्रों का जाप

    जीवन में तरक्की के लिए कीजिए मंत्रों का जाप

    • सिंह : इस राशि वालों को ऊं क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम: मंत्र का जाप लाल चंदन या अनार की लकड़ी की माला से करना चाहिए। इन्हें जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं रह जाएगा।
    • कन्या : कन्या राशि के जातक को समस्त सुखों की प्राप्ति और जीवन में तरक्की के लिए ऊं नमो प्रीं पीतांबरायै नम: मंत्र का जाप हकीक या रूद्राक्ष की माला से करना चाहिए।
    • तुला : यह शुक्र की राशि है और जो लोग जीवन में भौतिक सुख चाहते हैं उन्हें ऊं तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम: मंत्र की पांच माला प्रतिदिन स्फटिक की माला से जपना चाहिए
    • वृश्चिक : यह मंगल की राशि है और अक्सर इस राशि वालों के काम अच्छे भले चलते-चलते अटक जाते हैं। ऐसी आकस्मिक बाधाएं दूर करने के लिए ऊं नारायणाय सुरसिंहायै नम: मंत्र का प्रतिदिन लाल चंदन की माला से जाप करेंगे तो सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
    • धन, संपदा और समस्त प्रकार के सुख मिलते हैं

      धन, संपदा और समस्त प्रकार के सुख मिलते हैं

      • धनु : बृहस्पति की राशि धनु के जातकों को हल्दी की माला से ऊं श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
      • मकर : ऊं श्रीं वत्सलायै नम: मंत्र मकर राशि के जातकों के लिए है। यदि ये जातक प्रतिदिन इस मंत्र का जाप रूद्राक्ष की माला से करेंगे तो चमत्कारिक रूप से इनके जीवन में सारी चीजें साकार होने लगेंगी।
      • कुंभ : शनि इस राशि के प्रतिनिधि ग्रह हैं। श्रीं उपेंद्रायै अच्युताय नम: का जाप कुंभ राशि के जातकों को भौतिक और आध्यात्मिक सुख प्रदान करने में सक्षम है। इन्हें इस मंत्र का जाप काले मोतियों की माला से करना चाहिए।
      • मीन : ऊं क्लीं उधृताय उद्धारिणे नम: मंत्र का जाप मीन राशि के जातकों को धन, संपदा और समस्त प्रकार के सुख प्रदान करता है। इन्हें चंदन की माला से यह जाप करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+