9 फरवरी को शनि हो रहे हैं उदय, किन राशि वालों को होगा लाभ
Shani or Saturn will be rise on 9 february: 7 जनवरी 2021 से शनि अस्त हुए थे, अब 9 फरवरी को मध्यरात्रि के बाद 2 बजकर 13 मिनट पर उदय हो रहा है। शनि के उदय होने से लगभग सभी राशि के जातकों को लाभ होगा। वर्तमान में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मिथुन और तुला राशि वालों के लिए शनि का लघुकल्याणी ढैया चल रहा है। शनि के अस्त होने के कारण अराजकता, न्यायप्रियता खो गई थी। लेकिन चूंकिअब शनि उदय हो रहे हैं और शनि न्याय के देवता हैं इसलिए सभी के साथ न्याय होगा। कार्यो और कर्मो के अनुसार जातकों को इसके परिणाम प्राप्त होंगे।

- मेष : दशम भाव के स्वामी हैं। कार्य व्यवसाय में लाभ मिलने वाला है। धन संपत्ति बढ़ेगी।
- वृषभ : शनि भाग्य भाव में उदय हो रहे हैं। यात्राओं से लाभ होगा। संपत्ति में वृद्धि होगी।
- मिथुन : उन्नति और लाभ मिलेगा। बिगड़े काम बन जाएंगे। निवेश से लाभ होगा।
- कर्क : कार्य व्यवसाय में निरंतर तरक्की होगी। अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से लाभ होगा।
- सिंह : सावधान रहना होगा। धन हानि हो सकती है। तकनीकी कार्य वालों को लाभ मिलेगा।
- कन्या : आय के साधन बढ़ेंगे। पैसों की आवक होगी। नौकरी व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी।
- तुला : कार्यो में सफलता, लाभ का समय है। नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। आर्थिक लाभ का समय है।
- वृश्चिक : पराक्रम में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के योग है। नए कार्य प्रारंभ होंगे। कारोबार के लिए समय शुभ है।
- धनु : शनि लाभ देगा, वाणी और क्रोध पर संयम रखें। परिजनों को साथ लेकर चलें।
- मकर : साढ़ेसाती का दूसरा दौर है। नए कार्य के लिए समय उत्तम है। लाभ होगा। धन लाभ होगा।
- कुंभ : शनि की साढ़ेसाती का पहला ढैया है। खर्च बढ़ेगा। खानपान का ध्यान रखें। खर्च पर काबू रखें।
- मीन : एकादश में शनि उदय हो रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति की प्राप्ति होगी।
ये उपाय करेंगे तो और होगा लाभ
- शनि के उदय होने पर अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय भी करें। 9 फरवरी की मध्यरात्रि के बाद अर्थात् 10 फरवरी बुधवार के दिन शनि मंदिर में जाएं, दर्शन करें शनि के निमित्त तेल, लौह, काले उड़द, तिल, काले वस्त्र का दान करें। साढ़ेसाती और ढैया वाले जातक ये उपाय जरूर करें।
- शनि देव की प्रसन्नता के निमित्त नमकीन पुलाव बनाकर गरीबों, जरूरतमंदों और भूखों को खिलाएं।
- इमरती या उड़द के लड्डू शनिदेव को अर्पित करके प्रसाद बांटे लाभ होगा।
- शनि उदय के दिन हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाने ने शनि की पीड़ा कम होगी।
- शनि उदय के दिन शिवजी का अभिषेक शहद से करने से धन लाभ होता है।
- पीपल के पेड़ में मीठा दूध अर्पित करने से शनि की पीड़ा दूर होती है।












Click it and Unblock the Notifications