Shani Margi: शनि 139 दिन बाद हो रहे हैं मार्गी, बदलेगा इन राशियों का गणित
Shani Margi: कर्मफलदाता शनि 15 नवंबर 2024 को सायं 7:52 बजे कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि इसी वर्ष 30 जून को वक्री हुए थे। 139 दिन बाद मार्गी हो रहे शनि के कारण अनेक राशियों को कष्टों से राहत मिलेगी, वहीं कुछ राशियों पर संकट आ सकता है।
शनि जब भी मार्गी से वक्री और वक्री से मार्गी होते हैं तब 15 दिन का समय झटके वाला रहता है। अगले साल अर्थात् वर्ष 2025 में शनि 13 जुलाई को वक्री होंगे और 28 नवंबर 2025 को 138 दिन बाद मार्ग होंगे।

आइए जानते हैं साढ़ेसाती वालों पर क्या प्रभाव आएगा...
साढ़ेसाती वाली राशियों पर असर
- मकर : मकर राशि पर शनि का अंतिम ढैया चल रहा है। शनि के वक्री होने के कारण आपने अब तक अनेक कष्ट देखे होंगे। आपके कामकाज में रुकावट आई होगी, धन की तंगी रही होगी, स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहे होंगे, परिवार में अनावश्यक विवाद आए होंगे किंतु शनि के मार्गी होने से आपको अनेक कष्टों से राहत मिल जाएगी। पैसा आने के मार्ग खुलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- कुंभ : आपके लिए भी शनि का मार्गी होना आपकी स्थितियों में काफी कुछ सुधार करेगा। संपत्ति, वाहन खरीदी के योग बनेंगे, विवादों से दूर होंगे। किंतु आपमें अहंकार पैदा होगा और आप अनेक प्रकार कि विवादों में फंस सकते हैं। धन आएगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य में भी चल रही गड़बड़ी काफी हद तक सुधरेगी।
- मीन : मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला ढैया चल रहा है। शनि के वक्री होने के कारण आपने शारीरिक रूप से अनेक कष्ट झेले हैं। यह सब अब ठीक होने वाला है। आर्थिक सुगमता के मार्ग खुलेंगे। पैसा अनेक माध्यमों से आएगा किंतु इसे विवेकपूर्ण तरीके से निवेश करना होगा। परिवार से और बाहरी लोगों से संबंधों में सुधार आएगा।
अन्य राशियों पर असर
शनि का मार्गी होना अन्य सभी राशियों के जातकों के लिए मिलाजुला असर देगा। जिन लोगों की कुंडली में शनि वक्री बैठा हुआ है उन्हें काफी राहत मिलने वाली है। जिनकी कुंडली में शनि पहले से मार्गी है उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। शारीरिक अस्वस्थता दूर होगी।
क्या उपाय करें
सभी राशि के जातकों को शनि के मार्गी होने के बाद हनुमानजी की आराधना करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications