Shani Asta 2025: 35 दिन के लिए शनि अस्त, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर
Shani Asta 2025: मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा-बुरा फल देने वाला न्यायाधीश शनि 35 दिनों के लिए आज से अस्त होने जा रहा है। शनि सुबह 9:53 बजे अस्त होंगे और ये 29 मार्च 2025 को रात्रि 11:08 बजे उदय होंगे, इस प्रकार 35 दिन के समय में सभी राशि के जातकों को इसके अनेक फल प्राप्त होंगे।
कुछ पर तो प्रभाव अच्छा रहेगा तो वहीं कुछ को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। शनि का प्रभाव मनुष्यों के साथ प्रकृति, पर्यावरण, राजनीति, स्वास्थ्य सभी पर होता है। शनि वर्तमान में कुंभ राशि में चल रहा है।

किनके लिए शुभ और किनके लिए अशुभ (Shani Asta 2025)
शनि ग्रह का मुख्य काम मनुष्य को उनके कर्मों के अनुसार फल देना है। यदि कर्म अच्छे हैं तो अच्छे फल मिलेंगे और कर्म खराब हैं तो खराब फल मिलेंगे। जन्मकुंडली में शनि के शुभ होने से मनुष्य को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
जिन लोगों की जन्मकुंडली में शनि शुभ प्रभाव दे रहा है, उनके लिए शनि का अस्त होना नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि शनि के अस्त हो जाने से वह शुभ प्रभाव देना बंद कर देगा। इसी प्रकार जिन लोगों की कुंडली में शनि खराब प्रभाव दे रहा है उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी क्योंकि शनि के अस्त हो जाने से उसके बुरे प्रभाव कम होंगे।
राशियों पर जानते हैं क्या होगा असर (Shani Asta 2025)
- मेष : मेष राशि के लिए शनि 11वें स्थान में अस्त हो रहा है। आपकी धन से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। धन से जुड़े काम अटक सकते हैं। लाभ कम, हानि अधिक होगी, खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। किसी प्रियजन का वियोग हो सकता है, करीबी मित्र या रिश्तेदार से अनबन हो सकती है।
- वृषभ : वृषभ राशि के लिए शनि 10वें स्थान में अस्त होगा। आपके लिए यह 35 दिन का समय थोड़ा कठिन होगा। आजीविका के साधनों को लेकर परेशान रहेंगे। काम आसानी से पूरे नहीं होंगे। भटकना पड़ेगा। नौकरी या व्यवसाय में कोई दिक्कत आ सकती है। पिता की ओर से कष्ट या दुखद समाचार मिल सकता है।
- मिथुन : मिथुन राशि के लिए शनि नौवें स्थान में अस्त होगा। यहां आपके भाग्य में थोड़ा ठहराव आएगा। काम अटक सकते हैं। भाग्य साथ नहीं देने से परेशानियों से घिर सकते हैं। आर्थिक संकट रहेगा और खर्च भी अधिक होगा। परिवार में विवादित स्थितियां बन सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- कर्क : कर्क राशि के लिए शनि आठवें स्थान में अस्त हो रहा है। आपको सबसे अधिक स्वास्थ्य समस्याएं झेलना पड़ सकती हैं। पुराने रोग फिर से सामने आएंगे और उनके उपचार पर खर्च होगा। अपने काम करवाने के लिए दूसरों के हाथ-पैर जोड़ने पड़ सकते हैं। संपत्ति को लेकर दौड़भाग करनी होगी।
- सिंह : शनि आपकी राशि से सातवें भाव में अस्त होने जा रहा है। मित्रों के कारण परेशानियों से घिर सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में परेशानी हो सकती है। इसलिए योजना बनाकर कार्य करें। अनावश्यक धन का निवेश करने से बचें। आपको पुराने फंसे हुए धन मिलने के योग बनेंगे। नया काम प्रारंभ करें लाभ होगा।
- कन्या : कन्या राशि के लिए शनि छठे भाव में अस्त होगा। इस दौरान स्वयं के स्वास्थ्य के साथ संतान के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी आ सकती है। अपने काम दूसरों के भरोसे बिलकुल न छोड़े। यदि पैसा कहीं निवेश किया हुआ है तो उसे निकालने का न सोचें। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को बड़े ऑफर आ सकते हैं।
- तुला : तुला राशि के लिए शनि पांचवें भाव में अस्त होगा। आप प्रेम संबंधों को लेकर परेशान रहेंगे। शिक्षा और करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हालांकि धन की स्थिति को देखा जाए तो अच्छे लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। अटके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे।
- वृश्चिक : वृश्चिक राशि के लिए चौथे भाव में अस्त हो रहा है। यह समय तनावपूर्ण रहेगा। काम के अत्यधिक दबाव से परेशान रहेंगे। नौकरी और व्यापार में कष्ट बढ़ सकता है किंतु यदि सोच-समझकर काम करेंगे तो लाभ भी होगा और धन भी आएगा। इस दौरान सलाह है कि किसी को पैसा उधार न दें।
- धनु : धनु राशि के तीसरे भाव में शनि अस्त होगा। यह समय आपको अच्छी सफलता देने वाला साबित हो सकता है। अपने काम पूरे करने में जीजान से जुट जाएं लाभ अवश्य होगा। परिवार और भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपके निर्णय सही होंगे। नौकरीपेशा को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।
- मकर : मकर राशि के लिए राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में अस्त हो रहा है। आपके लाभ में कमी आ सकती है। परिवार में चिंता बढ़ सकती है। काम और निजी जीवन में तालमेल बनाने में कठिनाई आएगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों को काम में दिक्कत आएगी। खर्च की अधिकता रहेगी।
- कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि लग्न भाव में अस्त हो रहा है। आपके स्वास्थ्य में कमजोरी आएगी। बीमारियों पर खर्च होगा। आय के साधनों में कमी आएगी। व्यर्थ के विवाद सामने आ सकते हैं, हालांकि सच्चाई के दम पर आप उनसे बाहर निकल आएंगे। नए काम प्रारंभ न करें।
- मीन : द्वादश भाव में शनि के अस्त होने से आपके खर्चों में कमी आएगी। पैसा अधिक आएगा और उसके निवेश करने की योजना पर काम करेंगे। भूमि, भवन संपत्ति खरीदेंगे। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं।












Click it and Unblock the Notifications