वृश्चिक प्रेम राशिफल 2021 (Scorpio Love Horoscope): समझेंगे नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप

Scorpio Love Horoscope 2021: वृश्चिक राशि के लोगों प्रेम के मामले में यह साल 2021 थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। आपके पल-पल बदलते व्यवहार के कारण आप रिश्तों को समझ नहीं पाएंगे और हो सकता है कि इस साल आपका ब्रेकअप हो जाए। रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग नहीं होने के कारण प्रेम कहीं खो सा जाएगा और आप अकेलापन महसूस करेंगे। इसलिए कोशिश करें कि साथी की बातों को समझें, रिश्ते को बचाने के लिए अपने व्यवहार और बोली को संयमित रखें। हालांकि शनि की पंचम पर दृष्टि संभलने का मौका देगी।

वृश्चिक राशि 2021: समझेंगे नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप

वृश्चिक राशि के लोगों की लव लाइफ इस साल उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। केतु इसी राशि में मौजूद होने के कारण आपका मूड स्थिर नहीं रहेगा। बार-बार मूड स्विंग होने के कारण न तो आप अपने दिल-दिमाग को स्थिर रख पाएंगे और ना ही आपका व्यवहार संतुलित रहेगा। आपके दिल और दिमाग के बीच तालमेल नहीं होने के कारण आप रिश्ते के प्रति समर्पित नहीं रह पाएंगे और संभव है कि पार्टनर आपको छोड़कर चला जाए। हालांकि आप दिल के सच्चे रहेंगे, लेकिन फिर भी पार्टनर के लिए आपको समझ पाना मुश्किल होगा। मूड स्विंग होने के कारण आप बीच-बीच में बेहद रोमांटिक व्यवहार करेंगे, लेकिन वह कितने दिन चलेगा कुछ कह नहीं सकते। पार्टनर आपके लिए बहुत कुछ करने का प्रयास करेगा लेकिन आप उसे समझ नहीं पाएंगे। यह समय जनवरी, अप्रैल, और सितंबर में कुछ ज्यादा ही जोर मारेगा।

किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का अवसर आएगा

फरवरी-मार्च और जुलाई-अगस्त के बीच का समय थोड़ा राहत वाला रहेगा, क्योंकि इस दौरान आप मेडिटेशन और योग के माध्यम से खुद को स्थिर रखने का प्रयास करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका के साथ अकेले में वक्त बिताने से मन भी प्रसन्न रहेगा। इस दौरान उन लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है जिनके जीवन में अब तक प्रेम नहीं आया है। साथ ही पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जाने का अवसर आएगा। इस बीच कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी कि आप प्रेम विवाह भी कर सकते हैं।

नवंबर माह में फिर पार्टनर के प्रति समर्पित रहेंगे

सितंबर-अक्टूबर के उतार-चढ़ावभरे प्रेम जीवन के बाद नवंबर माह में फिर पार्टनर के प्रति समर्पित रहेंगे। इस दौरान आप दोनों अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए संभव है कि आप अपने पार्टनर के साथ काम करने की कोई योजना बनाएं और उसे साकार करने का प्रयास करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+