वृश्चिक प्रेम राशिफल 2024 (Scorpio Love Horoscope):साथी के साथ तालमेल रहेगा
Scorpio Love Horoscope ( वृश्चिक प्रेम राशिफल 2024):प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है।

लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।
प्यार के मामले में क्या सौगातें मिलेंगी?
वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है। क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई। ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं।
हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024?
सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष के प्रारंभ में ही शुक्र का द्वितीय स्थान में रहना सुखद संयोग लेकर आया है। इस स्थान का शुक्र आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में तो वृद्धि करेगा ही आपके आकर्षण प्रभाव में भी वृद्धि करेगा। आप अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे जिससे आपके अनेक काम सुगमतापूर्वक हो जाएंगे।
मतभेद दूर करने के प्रयास करने होंगे
प्रेम संबंधों की बात करें तो यदि आप पहले से किसी संबंध में हैं तो यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका रिश्ता मजबूत तो होगा किंतु आपसी बातचीत से उसके बीच के मतभेद दूर करने के प्रयास करने होंगे।
परिवार और प्रेम के बीच संतुलन बनाए रखें
12 फरवरी से 7 मार्च तक शुक्र का तृतीय स्थान में रहना परिवार और प्रेम के बीच संतुलन बनाकर रखने के संकेत दे रहा है। यहां आपको सावधानी से काम करने की जरूरत है क्योंकि आपकी जल्दबाजी या अचानक की गई कोई हरकत आपके निजी जीवन में तनाव और दूरी पैदा कर सकती हैं। यदि आपका रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ है, तो उसे आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
साथी के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता
यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो इस समय आपको अपने साथी के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता होगी। अपने क्रोध और अहंकार की नकारात्मक भावनाओं पर नियंत्रण रखें। इस समय रिश्ते में कई गलतफहमियां हो सकती है।
वर्तमान रिश्ते के बारे में बहुत सकारात्मक महसूस करेंगे
7 मार्च से 25 अप्रैल का समय आपके रिश्ते को नए सिरे से परिभाषित करने का समय रहेगा। इस समय किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री आपके रिश्तों में दूरी ला सकती है। आपका झुकाव अपने पार्टनर की ओर से हटकर नई जगह जाएगा।
रिश्ते के बारे में बहुत सकारात्मक रहें
इस कारण पुराने रिश्ते में दूरी आ सकती है। हालांकि दूसरी अच्छी बात यह होगी कि यदि आप तीसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित नहीं होंगे तो वर्तमान रिश्ते के बारे में बहुत सकारात्मक महसूस कर सकते हैं।
प्यार, रोमांस और अंतरंगता की इच्छा होने की संभावना
शुक्र के प्रभाव से आपको अधिक प्यार, रोमांस और अंतरंगता की इच्छा होने की संभावना है और आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अद्भुत क्षणों का आनंद ले सकते हैं। अप्रैल के महीने में शुक्र की कृपा से आपको और आपके पार्टनर को प्यार का आनंद मिलने की संभावना है। आपकी अंतरंगता में बढ़ोतरी होगी और आप रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं
मई के महीने में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय आपको अपने प्रेम जीवन में विपरीत स्थितियों का अनुभव हो सकता है। रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आपका स्वभाव खराब हो सकता है।
समय का आनंद लेने के कई अवसर मिलेंगे
जहां तक आपके प्रेम जीवन का सवाल है, जुलाई के अंत तक आपको थोड़ी उदासी महसूस हो सकती है। पार्टनर की बेरूखी आपको परेशान करेगी। अगस्त महीने के आसपास शुक्र की अनुकूलता के कारण अपने प्रिय के साथ आपको अच्छे समय का आनंद लेने के कई अवसर मिलेंगे।
आपका प्रिय आपकी ओर आकर्षित होगा
अक्टूबर से आपके रिश्ते एक बार फिर गर्माहट से भर जाएंगे। आपका प्रिय आपकी ओर आकर्षित होना शुरू हो सकता है। इस समय आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। सब आपके पक्ष में होगा किंतु धैर्य से उचित समय की प्रतीक्षा करें। जल्दबाजी न करें। सब स्वत: होगा।
भावनात्मक रूप से पार्टनर को आकर्षित कर सकते हैं
अपने व्यवहार को मृदु रखकर आप भावनात्मक रूप से पार्टनर को आकर्षित कर सकते हैं। नवंबर महीने में आप रोमांटिक क्षण में रहेंगे। यदि आप वर्तमान में किसी रिश्ते में नहीं हैं तो शुक्र का सुझाव है कि वर्ष के अंत तक पहुंचते-पहुंचते आपके जीवन में प्यार और रोमांस आ सकता है।
उपाय : वृश्चिक राशि के जातक साल 2024 में सोने के आभूषण में मूंगा पहनें, लाभ होगा।












Click it and Unblock the Notifications