वृश्चिक प्रेम राशिफल 2022 (Scorpio Love Horoscope): स्वभाव की नरमी ही रिश्तों को बचाएगी
नई दिल्ली , 20 दिसंबर। वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ के लिए साल 2022 मिलाजुला रहेगा। वर्ष के प्रारंभ में प्रेम ऊंचाइयां छुएगा लेकिन अपने स्वभाव की वजह से रिश्ता बिगड़ते देर भी नहीं लगेगी। राशि से सप्तम भाव में स्थित राहू अचानक अच्छे भले रिश्तों पर ब्रेक लगा सकता है। प्रेम संबंधों में टूटन जैसी स्थिति बनेगी। इसलिए सलाह दी जाती है आप शांत स्वभाव से अपने साथी की बातें समझने का प्रयास करेंगे तो मामला सुलझ जाएगा। मार्च से मई के मध्य में ग्रहों के परिवर्तन के कारण रिश्तों में एक बार फिर जान आएगी। जो साथी बिछड़ गए हैं वे मिल जाएंगे।

अपने प्रेम को पाने के प्रयास सार्थक होंगे। जिनके जीवन में प्रेम का पदार्पण नहीं हुआ है वे भी खुद को खुशनसीब समझ सकते हैं। जून से अगस्त के बीच बृहस्पति का गोचर दांपत्य जीवन में मधुरता और प्रेम उत्पन्न करेगा। रिश्ता संभालने के लिए आपने जिस धैर्य का परिचय दिया है उसका मीठा फल भी आपको ही मिलने वाला है।
यहां पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2022
सितंबर माह में अपने पार्टनर के साथ लंबी दूरी की मनोरंजक और रोमांटिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। सितंबर अंत से नवंबर मध्य के बीच प्रेम संबंध विवाह में बदलने का योग बनेगा और इसमें आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ेगी। दिसंबर माह रिश्तों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। संबंधों में पूरे साल से चली आ रही उठापटक काफी हद तक थमेगी।
उपाय : मूंगे का पेंडेंट या ब्रेसलेट पहनें।












Click it and Unblock the Notifications