क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Saturn Horoscope 2021 : सिंह राशि के लोगों को मिलेगी सफलता

By मोहित पाराशर
Google Oneindia News

Saturn Horoscope 2021 : वैदिक ज्योतिष में नव ग्रहों में न्यायाधीश की पदवी पर सुशोभित और दुखों के कारक शनि देव 2021 में साल भर मकर राशि में गोचर करेंगे, जो उनकी खुद की राशि है। शनि ने 20 नवंबर, 2020 को मकर में प्रवेश किया था, जिसमें वह 29 अप्रैल, 2022 तक विराजमान रहेंगे। हालांकि शनि नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। वर्ष की शुरुआत में 21 जनवरी तक शनि उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो सूर्य का नक्षत्र है और उसके बाद लगभग 11 महीने श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो चंद्रमा का नक्षत्र है।


142 दिन वक्री रहेंगे शनि देव

इस साल की खास बात यह है कि शनि देश लगभग पांच महीने यानी 142 दिन तक वक्री स्थिति में रहेंगे। शनि 11 मई, 2021 की सुबह वक्री होंगे और इसके बाद 29 सितंबर की सुबह फिर से मार्गी हो जाएंगे। वहीं धनु, मकर और कुम्भ राशि पर साल भर शनि की साढ़े साती का असर भी बना रहेगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण करते हैं, उस राशि के साथ-साथ अपने से दूसरी और बारहवीं राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहता है। वहीं जब चंद्र राशि से शनि चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं तो लघुकल्याणी ढैय्या लगती है। इस प्रकार वर्ष 2021 में मिथुन और तुला राशियां लघु कल्याणी ढैय्या के प्रभाव में रहेंगी।

शनि का सिंह राशि पर असर

2021 में सिंह राशि के जातकों के लिए शनि देव साल भर छठे भाव में गोचर करेंगे। वर्ष के शुरुआती 3 हफ्तों को छोड़ दें तो शनि की यह स्थिति संघर्ष के बाद आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। हालांकि, व्यस्तता के चलते घर-परिवार के लिए समय निकालना खासा मुश्किल होगा। अगर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी में लंबे समय से लगे हैं तो पूरे जोश के साथ डटे रहें, सफलता मिलेगी। अपने विरोधियों को पराजित करने में कामयाब होंगे। हालांकि, जीवन साथी के साथ तनाव बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य आदि से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। सिंह राशि के लोगों को गैस संबंधी रोग, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। आमदनी को लेकर दबाव की स्थिति बनी रह सकती है।

यह पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2021

English summary
Read Shani Effect Horoscope 2021 on Leo.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X