
साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 31 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक का राशिफल

नई दिल्ली। वनइंडिया के ज्योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राशियों का भविष्यफल नीचे की स्लाइड्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और अपने आने वाले दिन की प्लानिंग कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं किसके भाग्य में है खुशी है और किसे मिलता है गम, किसको मिलता है प्यार और किस पर होती है पैसों की बौछार।

मेष
सप्ताह दौड़भाग वाला रहेगा। पारिवारिक कार्यो पर खर्च की अधिकता रहेगी। स्वजन से मतभेद भी पैसों को लेकर ही होंगे। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ पटरी बैठाने में परेशानी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ेगा। कारोबारियों को कार्य में शिथिलता अनुभव होगी किंतु नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ
सप्ताह आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा किंतु पारिवारिक जीवन में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। आपको महत्व नहीं मिलेगा इस कारण मन खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में बदलाव की संभावना है। स्थानांतरण भी संभव है। व्यापारी बंधु नए कार्य प्रारंभ करेंगे। भूमि, संपत्ति की खरीदी-बिक्री से लाभ अर्जित करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। सतर्क रहें।

मिथुन
पारिवारिक मेलजोल समागम होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक से अधिक साधनों से धन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ करेंगे। संपत्ति संबंधी कार्यो को गति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क
मन-मस्तिष्क को विचलित करने वाली कोई घटना हो सकती है। परिवार में अनपेक्षित संकट आ सकता है। अचानक बड़ी धनराशि की आवश्यकता पड़ सकती है और मित्र साथ नहीं देंगे। नौकरीपेशा को दौड़भाग अधिक रहेगी। व्यापारी वर्ग कार्य को मन लगाकर नहीं करेंगे जिससे संकट आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु बाहरी खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखें।

सिंह
सप्ताह शुभ है। पारिवारिक मेलजोल होगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक संकटों का समाधान होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम है। नौकरी में मनमुताबिक बदलाव कर पाएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। नए भवन, वाहन का सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कन्या
पारिवारिक मेलजोल होगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य के पूरा हो जाने से मन हल्का होगा और अच्छा अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह शुभ है। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से उत्साहजनक समाचार मिलेगा। धन लाभ होगा।

तुला
सप्ताह सामान्य है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से मतभेद और मनभेद हो सकता है। इसलिए आप अपना कार्य ईमानदारी से करते रहें। परिवार में जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है किंतु प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। रोगों में कमी आएगी। खर्च में कमी आएगी।

वृश्चिक
सप्ताह शुभ है। सोचे सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। पिछले दिनों से चली आ रही आर्थिक परेशानियों का हल मिलेगा। नए वाहन, भवन खरीदने की योजना बनेगी। नौकरीपेशा सुख में रहेंगे। व्यापारियों को थोड़ी भागदौड़ रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।

धनु
इस सप्ताह पैसों की आवक भरपूर होने वाली है। पुराना अटका हुआ पैसा भी लौटने लगेगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलने वाला है। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। माता-पिता के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

मकर
सप्ताह गति वाला है। आपके अटके हुए काम तो पूरे होंगे ही नए कार्यो की रूपरेखा भी बनेगी। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। संकटपूर्ण समय बीत गया है। अब आगे बढ़ने का वक्त है। कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह खर्चीला जरूर है किंतु लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ
इस सप्ताह भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। संपत्ति के अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे टकराव दूर होंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी। सामाजिक जीवन में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यापारियों को नए कार्य अनुबंध प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन
इस सप्ताह मनमुताबिक कार्य करने में सफल होंगे। यात्राओं-पर्यटन का मौका आएगा। दांपत्य के टकराव दूर होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए संबंध भी बन सकते हैं। कार्यो में चल रही अस्थिरता दूर होगी। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। नौकरी में बदलाव करना चाहें तो अवसर मिलेंगे। व्यापार में प्रगति का समय है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
यह पढ़ें: सभी राशियों का वार्षिक राशिफल