साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 27 जून से 3 जुलाई 2022 तक का राशिफल
नई दिल्ली। वनइंडिया के ज्योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राशियों का भविष्यफल नीचे की स्लाइड्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और अपने आने वाले दिन की प्लानिंग कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं किसके भाग्य में है खुशी है और किसे मिलता है गम, किसको मिलता है प्यार और किस पर होती है पैसों की बौछार।

मेष
यह सप्ताह आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धिकारक रहेगा। लंबे समय से तरक्की की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो जल्द मिलने वाली है। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से बड़ा काम पूरा करने में सफल होंगे। आर्थिक तंगी का हल निकलेगा। रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च अधिक होगा।

वृषभ
सप्ताह शुभ है। आर्थिक परेशानी दूर होगी। आय के साधन प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन की कठिनाइयां दूर होंगी। नए रोजगार की तलाश में हैं तो जल्द मिलेगा। प्रेम संबंधों के मामलों में लकी साबित होंगे। दांपत्य जीवन सुखद होगा। कारोबारियों को यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यो को गति देने का प्रयास करें। संपत्ति संबंधी कार्य पूरे होंगे।

मिथुन
इस सप्ताह आपके सुख-साधनों, आय, सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। अपने प्रयासों से आर्थिक परेशानियों का अंत करने में सफल होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने का यह सही समय है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। अचल संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी विशेष और प्रिय मित्र से भेंट होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

कर्क
सप्ताह में सर्दी-जुकाम और शीत संबंधी रोग होने की आशंका है, इसलिए बाहरी खानपान और ठंडी चीजों के सेवन से बचें। धन का आगमन एक से ज्यादा जगह से होगा। नए कारोबार की रूपरेखा बनेगी। इस सप्ताह आय और व्यय का संतुलन बनाकर रखें। भूमि, संपत्ति में निवेश लाभदायक होगा। नए वाहन खरीदने का योग है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह
सप्ताह उठापटक वाला रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। शारीरिक स्वस्थता रहेगी, लेकिन आलस्य हावी रहने से काम अटकेंगे। आर्थिक परेशानियां कम होंगी। नौकरीपेशा और कारोबारियों को काम पर ध्यान लगाना होगा। खर्च संभलकर करें, बचत की आदत डालें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सुखद जीवन प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

कन्या
जिन कार्यो को पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत हैं, वे जल्द पूरे होने वाले हैं। कोई बड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। नया बिजनेस प्रारंभ करने के लिए वक्त सही है। यदि पूर्व से कोई योजना बना रखी है तो उस पर अमल करने का समय आ गया है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी समाप्त होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। वाहन खरीदने के योग हैं।

तुला
सप्ताह लाभदायक है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। कार्य का विस्तार करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से बड़ी परेशानियों का अंत होगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। आर्थिक प्रगति के सारे प्रयास साकार होंगे। नया कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भूमि, संपत्ति संबंधी कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक
सप्ताह उत्तम है। मानसिक झंझावात दूर होंगे और आगे की सही राह दिखाई पड़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। शारीरिक रूप से थोड़ी राहत रहेगी लेकिन रोग अभी पूरी तरह खत्म नहीं होगा। योग, ध्यान से संकटों को दूर करने में मदद मिलेगी। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे।

धनु
इस सप्ताह कोई काम पूरा न हो तो सब्र रखें, सब वक्त आने पर सही हो जाएगा। संतानपक्ष के कार्य उत्तम तरीके से होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस राशि के हृदयरोगी विशेष सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर अग्रसर होती दिख रही है। प्रॉपर्टी में निवेश लाभ का सौदा हो सकता है लेकिन सारे पक्ष विचार कर लें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लाभ प्राप्त होगा।

मकर
इस सप्ताह नया वाहन, नया घर सबकुछ हासिल करने की स्थिति बन रही है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त रहेगा। किसी मनपसंद व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नया कार्य व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए भी समय शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खर्च में कमी आएगी। प्रेम प्राप्त होगा।

कुंभ
मानसिक और शारीरिक रूप से यह सप्ताह बेहतर रहेगा। संयमित जीवन जीने से संकटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कर्ज चुकाने की स्थिति बनेगी। पैसों की आवक भरपूर रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी और उनके साथ मिलकर नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। पारिवारिक समागम होगा। मनोरंजक और धार्मिक यात्राएं भी होंगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन
सप्ताह बेहतर और तरक्की देने वाला है। नौकरीपेशा और कारोबारियों को कार्य विस्तार का मौका मिलेगा। कार्य में बदलाव करना चाहते हैं तो अवश्य करें, वह भी शुभ होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेम संबंध पुन: प्रगाढ़ होंगे। धन का संकट दूर होगा। कर्ज मुक्ति की स्थिति बनेगी। शुभ यात्रा के योग बन रहे हैं। मांगलिक कार्यो में शामिल होंगे।
यह पढ़ें: सभी राशियों का वार्षिक राशिफल