साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 23 मई से 29 मई 2022 तक का राशिफल
नई दिल्ली। वनइंडिया के ज्योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राशियों का भविष्यफल नीचे की स्लाइड्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और अपने आने वाले दिन की प्लानिंग कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं किसके भाग्य में है खुशी है और किसे मिलता है गम, किसको मिलता है प्यार और किस पर होती है पैसों की बौछार।

मेष
मई माह का यह अंतिम सप्ताह बदलावों भरा रहेगा। अपनी इच्छाओं, जरूरतों को इस सप्ताह पूरा करने में सफल होंगे। बहुत दिनों से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा। परिवार के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आर्थिक परेशानियां कम हो जाएंगी। नौकरीपेशा और कारोबारी लोग मानसिक चिंताओं से मुक्त होंगे और लाभ की स्थिति में आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ
सप्ताह शुभ है। कार्यो में उचित सफलता मिलेगी। मानसिक शारीरिक मजबूती प्राप्त होगी। धन का आगमन होगा। पैसों की बचत होने लगेगी। नौकरी और व्यवसाय में बदलाव होने के योग हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रकरणों में लाभ होगा। रोगों से मुक्ति मिलेगी। यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन
सप्ताह के प्रारंभ में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। यह पूरा सप्ताह आपके उत्साह और उमंग को बढ़ाने वाला रहेगा। पुराने सारे झंझटों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक प्रसंगों में शामिल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से कोई कष्ट नहीं रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने जा रही है।

कर्क
अब तक के आपके धैर्य का शुभ फल प्राप्त होगा। यात्राओं से लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। इसमें लाभ ही होगा। कारेाबारी इस सप्ताह अपने कार्य में बदलाव या विस्तार कर सकते हैं। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। मानसिक स्थिति शांतिपूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ होगा।

सिंह
सप्ताह उत्तम है। पिछले सप्ताह मिले दुखद समाचारों से उबरेंगे। नौकरीपेशा को भागदौड़ रहेगी और कारोबारियों को कार्य में अधिक समय देना होगा। विद्यार्थी वर्ग को अधिक मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने जा रही है। पारिवारिक जीवन में सभी का सहयोग प्राप्त रहेगा। दांपत्य जीवन के विवाद समाप्त होंगे। पारिवारिक कार्यो में शामिल होंगे।

कन्या
परेशानियां कम होंगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनेगी। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा है। पैसों की आवक होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि के योग हैं। स्थितियां आपके वश में रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्रों और स्वजन से सहयोग मिलेगा। किसी विशेष कार्य के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं।

तुला
सप्ताह का प्रारंभ ठीक होगा किंतु मध्य में कोई विवादित स्थिति आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। नौकरीपेशा और कारोबारी लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। आर्थिक परेशानियां कम होंगी और पैसों की बचत करने का समय रहेगा। पुराने मित्रों के साथ फिर से मिलना-जुलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक
अपने क्रोध और अहंकार पर काबू रखना होगा। वरना रिश्ते खराब होते देर नहीं लगेगी। नौकरीपेशा को तरक्की मिलेगी। कारोबारियों को कार्य विस्तार करने का मौका मिलेग लेकिन कर्ज लेना पड़ सकता है। मां, बहन, मौसी से कोई उपहार मिल सकता है। विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। मानसिक शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

धनु
आपके लिए समय संभलकर चलने का है। किसी विवाद में न पड़ें। भाई-बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण बन सकते हैं। परेशानियां आएं तो उनका सामना साहस से करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक कमी दूर होगी। नौकरी में तरक्की, कारोबार में लाभ होगा। पैसों की आवक भरपूर होगी। नए प्रेम प्रसंग प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।

मकर
पुरानी परेशानियां इस सप्ताह कुछ कम होंगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में परेशानी आ सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद ठीक स्थिति में रहेंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी विशेष प्रयोजन से यात्राएं करनी पड़ सकती है। क्रोध पर काबू रखें।

कुंभ
सप्ताह उन्नतिदायक है। सोचे कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं किंतु उद्यम आपको करना होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। पुरानी परेशानियां कम होंगी। परिवार में कोई अस्वस्थ है तो वह ठीक हो जाएगा। आपसी समझ से दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। आर्थिक परेशानियों का अंत होगा। नौकरी-बिजनेस उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन
सप्ताह शुभ है। सारे अटके हुए काम बन जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। बिजनेस में लाभ के अवसर आएंगे। परिवारजन के साथ रहने से समय सुखद बन जाएगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। भूमि, संपत्ति, वाहन खरीदने के योग बनेंगे। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
यह पढ़ें: सभी राशियों का वार्षिक राशिफल