साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope): 16 मई से 22 मई 2022 तक का राशिफल
नई दिल्ली। वनइंडिया के ज्योतिषाचार्य पं. गजेंद्र शर्मा बता रहे हैं आपका सप्ताहिक राशिफल, आप सभी 12 राशियों का भविष्यफल नीचे की स्लाइड्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और अपने आने वाले दिन की प्लानिंग कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं किसके भाग्य में है खुशी है और किसे मिलता है गम, किसको मिलता है प्यार और किस पर होती है पैसों की बौछार।

मेष
सप्ताह आर्थिक और सांपत्तिक कार्यो के लिए उत्तम है। शुरुआत शुभ समाचार से होगी और आप उन्नति की ओर अग्रसर होते जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी, कारोबारियों को थोड़ा संकट आ सकता है। साझेदारी के कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी बात का तनाव न लें।

वृषभ
परिवार को समय देना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान अनुभव करेंगे। कोई कार्य आपके मुताबिक न होने से मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। संकट का समय टला नहीं है इसलिए अभी ध्यान सिर्फ अपने कार्य पर केंद्रित करें। आजीविका के नए साधनों की ओर मन लगाएं। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान पक्ष के कार्यो को महत्व दें। यात्राएं टाल दें तो बेहतर रहेगा।

मिथुन
समय अनुकूल है। परिवार, संतान की ओर से कोई शुभ और प्रसन्न करने वाला समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे किंतु सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं होंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। कार्यो को गति मिलेगी। भूमि, भवन संबंधी कार्यो से लाभ प्राप्त होगा।

कर्क
सप्ताह का प्रारंभ यात्राओं से होगा। पारिवारिक और आजीविका के साधनों के कारण यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। उन्नति के अवसर हाथ से न जाने दें। मित्रों के सहयोग से बड़ी परियोजना पर काम प्रारंभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या में कमी आएगी। भूमि, वाहन, मशीनरी खरीदने का अवसर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। क्रोध न करें।

सिंह
परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन, अवार्ड मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। अवसरों का शुभ लाभ मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संबंधों को निभाने के प्रति सजग रहें। किसी बात का बुरा न मानें। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिलेगा। व्यापारी कार्य का विस्तार कर सकते हैं।

कन्या
यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। पुराना निवेश लाभ के अवसर उपलब्ध करवाएगा। परिवार और मित्रों के साथ पटरी बैठ जाएगी। मनमुटाव समाप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। आर्थिक सामाजिक दृष्टि से लाभ की स्थिति में रहेंगे। अवसरों का लाभ प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे।

तुला
स्वजनों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। आर्थिक दृष्टि से थोड़ी कमी अनुभव होगी। कोई बड़ी योजना इस सप्ताह न बनाएं। कार्यो को शांति से सोच-विचारकर ही करें। आगे बढ़ने के अवसर आएंगे लेकिन मौके चूक जाएंगे। इस कारण मानसिक तनाव होगा। मित्रों से दूरी बन सकती है जो परेशान करेगी।

वृश्चिक
कार्यो में इस सप्ताह थोड़ी अस्थिरता रहेगी। कोई भी कार्य व्यवस्थित तरीके से पूरा होने में संदेह रहेगा। इस कारण मन विचलित रहेगा। परिवार में किसी के साथ अनबन भी हो सकती है। अपने क्रोध और वाणी को संयमित रखेंगे तो संकटों से बाहर भी निकल आएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि नौकरी या व्यापार बदलने का मन बना रहे हैं तो एक बार फिर विचार कर लें।

धनु
सप्ताह का प्रारंभ शुभ समाचार से होगा। कोई लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूर्ण होगा। धन की आवक बढ़ेगी, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। माता-पिता के सहयोग से बड़ी योजना साकार होगी। आर्थिक कार्यो में आ रही बाधाएं दूर होंगी। निवेश करेंगे। संपत्ति खरीदने के कार्य पूरे होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम है। नौकरी में बदलाव होगा।

मकर
शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। विशेष कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक आध्यात्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिलेगी। व्यापारियों को कार्य विस्तार करना होगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी तलाश पूरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम प्राप्त होगा।

कुंभ
लाभ के अवसर मिलेंगे। अचानक कहीं से धन प्राप्त होगा। मित्रों और परिवार का सहयोग करेंगे। चुनौतीपूर्ण समय बीत गया। अब आगे बढ़ेंगे। बस आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी बात का अत्यधिक तनाव न लें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है। व्यापारियों को कार्य विस्तार का अवसर और धन मिलेगा।

मीन
सप्ताह सुखद है। इस सप्ताह हो सोचेंगे वह कार्य हो जाएगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। चुनौती को अवसर में बदलने में सफल होंगे। उत्तम धन लाभ के योग हैं। भूमि वाहन प्राप्त होने के योग हैं। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य सुखद बनेगा। भाई-बहनों से संपत्ति का विवाद सुलझेगा।
यह पढ़ें: सभी राशियों का वार्षिक राशिफल