Sandalwood: चंदन के ये प्रयोग सोई किस्मत जगा सकते हैं

नई दिल्ली। हिंदू पूजा पद्धति की एक महत्वपूर्ण वस्तु है चंदन। चंदन भगवान को तो लगाया ही जाता है भक्त भी अपने मस्तक पर चंदन लगाना सौभाग्य मानते हैं। वैष्णव हो या शैव संप्रदाय सभी समान रूप से चंदन का प्रयोग करते हैं। पूजन के साथ यह सौंदर्य प्रसाधनों में भी बहुतायत में उपयोग की जाने वाली वस्तु है, लेकिन क्या आप जानते हैं शास्त्रों में चंदन के कुछ ऐसे प्रयोग बताए गए हैं, जो आपके जीवन को खुशियों से भर सकते हैं।

चलिए आज चंदन के शास्त्रीय प्रयोगों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आजमाकर आप भी अपनी सोई किस्मत को जगा सकते हैं...

ये हैं चंदन के प्रयोग

ये हैं चंदन के प्रयोग

  • चंदन में समस्त प्रकार के वास्तुदोष दूर करने की अद्भुत क्षमता होती है। यदि घर की सीमा के भीतर चंदन का वृक्ष लगा है तो वहां किसी भी प्रकार का वास्तुदोष नहीं रहता है। परिवार में अधिक रोग भी नहीं आते हैं।
  • यदि चंदन का पेड़ न लगा सकें तो चंदन का पाउडर, अश्वगंधा और गोखरू के चूर्ण में कपूर मिलाकर 40 दिन तक हवन करने से वास्तुदोष दूर हो जाता है।
  • आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है

    आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है

    • घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा में चंदन का पेड़ लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
    • बार-बार धन हानि हो रही है, व्यापार में लगातार घाटा हो रहा हो या आर्थिक संकट बना हुआ है तो गुरु पुष्य नक्षत्र के एक दिन पहले चंदन के पेड़ की जड़ पर चावल, जल अर्पित करें और धूप-दीप दिखाकर आमंत्रण दें आएं। दूसरे दिन यानी गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन उस पेड़ की एक छोटी सी लकड़ी लाकर एक लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार के बीच में टांग दें। इससे आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आने लगेगा।
    • चंदन का तिलक

      चंदन का तिलक

      • मस्तक पर प्रतिदिन चंदन का तिलक लगाने से सोया भाग्य जाग जाता है। चंदन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवताओं का वास माना गया है। प्रतिदिन चंदन का तिलक करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
      • आकर्षण प्रभाव बढ़ाने के लिए भी चंदन का प्रयोग किया जाता है। चंदन में गोरोचन और केसर मिलाकर मस्तक के बीच में तिलक लगाएं। जिस व्यक्ति के सामने जाएंगे वह आपके वशीभूत हो जाएगा।
      • वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या या यौन दुर्बलता को भी चंदन से दूर किया जा सकता है।
      •  सिद्धि जल्दी मिलती है

        सिद्धि जल्दी मिलती है

        • किसी शुभ मुहूर्त में चंदन की जड़ लाकर उसे गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें। इसे फिटकरी के छोटे से टुकड़े के साथ कमर में बांधने से संभोग क्रिया का समय बढ़ाया जा सकता है।
        • चंदन के पेड़ की छाल को लाल रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन संपदा बनी रहती है।
        • चंदन से बने दानों की माला से जाप करने से मंत्र सिद्धि जल्दी होती है।
        • चंदन की माला गले में धारण करके रखने से मन शांत रहता है। निर्णय क्षमता मजबूत होती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+