Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जीवन को प्यार से भर देता है रोज क्वार्ट्ज, जानिए कैसे?

रोज क्वार्ट्ज को गुलाबी स्फटिक कहा जाता है। यह पिंक के कई तरह के शेड्स में आता है।

नई दिल्ली। प्रेम जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। प्रेम के बिना सब सूना सा लगता है। प्यार की भावना सभी के मन में होती है और प्यार पाने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। read also : बड़े काम का है ओम (ॐ) शब्द, जानिए इसके शारीरिक लाभ

इसके बावजूद वे अपने दिल में बसे युवक-युवती या स्त्री-पुरुष को हासिल नहीं कर पाते और किसी का प्यार हासिल नहीं कर पाने की कुंठा उनके मन-मस्तिष्क पर इतना बुरा प्रभाव डालती है कि उनका जीवन पूरी तरह बर्बाद सा हो जाता है।

किसी का प्यार पाना चाह रहे हैं...

किसी का प्यार पाना चाह रहे हैं...

यदि आप भी अपने जीवन में परफेक्ट पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, या किसी का प्यार पाना चाह रहे हैं, किसी को मन ही मन चाहते तो हैं लेकिन उसका ध्यान अपनी ओर नहीं खींच पा रहे हैं तो इसका समाधान क्रिस्टल में तलाशा जा सकता है। अनेक बहुमूल्य रत्न और क्रिस्टल ऐसे होते हैं जो प्रेम के प्रतिनिधि होते हैं। उनके संपर्क में आने से व्यक्ति के आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है और वह मनचाहे साथी के दिल में जगह बना लेने में सक्षम होता है। मनुष्य के मन में प्रेम की भावना विकसित करने में चमत्कारिक रूप से काम करता है रोज क्वार्ट्ज।

गुलाबी स्फटिक

गुलाबी स्फटिक

हिंदी में इसे गुलाबी स्फटिक कहा जाता है। यह पिंक के कई तरह के शेड्स में आता है। इसे लव स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। रोज क्वार्ट्ज से निकलने वाली तरंगें सीधे मन और भावनाओं को प्रभावित करती हैं। इसकी सकारात्मक उर्जा से इसके संपर्क में आने वाला व्यक्ति प्रभावित होता है और उसके मन में अच्छी-अच्छी भावनाओं का विकास होता है। विज्ञान में हार्ट चक्र यानी अनाहत चक्र को जाग्रत करने के लिए रोज क्वार्ट्ज का इस्तेमाल किया जाता है। यह क्वार्ट्ज जिस व्यक्ति के पास होता है उसके आसपास रहने वाले लोग भी इससे उर्जा क्षेत्र में आकर सम्मोहित हो जाते हैं और धारण करने वाले के प्रति भावनात्मक लगाव महसूस करते हैं।

रोज क्वार्ट्ज के क्या हैं लाभ

रोज क्वार्ट्ज के क्या हैं लाभ

1. हृदय चक्र को जाग्रत करके सकारात्मक उर्जा का संचार करता है।
2. आकर्षण शक्ति बढ़ाता है। इसे धारण करने वाले के आसपास रहने वाले आकर्षित होते हैं।
3. दांपत्य जीवन में खुशहाली लाता है। पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम का संचार होता है।

लाभ

लाभ

4. प्रेमी-प्रेमिकाएं यदि दोनों रोज क्वार्ट्ज धारण करें तो उसका प्रेम संबंध मजबूत होता है।
5. घर में रोज क्वार्ट्ज की बॉल रखने से परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।
6. भावनात्मक रूप से कमजोर और डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति इसे जरूर पहनें।

कैसे पहनें

कैसे पहनें

1. रोज क्वार्ट्ज का पेंडेंट पहना जाता है, लेकिन इसका आकार बड़ा होना चाहिए।
2. रोज क्वार्ट्ज की माला पहनना सबसे ज्यादा लाभ देता है। इसके मोतियों की बनी माला धारण करना चाहिए।
3. घर में रखने के लिए रोज क्वार्ट्ज से बने गणेशजी, लाफिंग बुद्धा और अन्य सजावटी वस्तुएं भी आती हैं, जिन्हें ड्राइंग रूम में रखा जा सकता है।
4. यदि आप किसी को रोज क्वार्ट्ज उपहार में देते हैं तो वह हमेशा आपके आकर्षण प्रभाव में रहेगा।
5. रोज क्वार्ट्ज का ब्रेसलेट हाथ में पहना जा सकता है।

{promotion-urls}

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+