क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

6 सितंबर से शनि हो रहे हैं मार्गी, किसको करेंगे मालामाल, कौन जाएगा विदेश

By Pt. Gajendra Sharma
Google Oneindia News

नई दिल्ली।18 अप्रैल से धनु राशि में वक्री चल रहे शनि 6 सितंबर को शाम 4 बजकर 44 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। शनि के मार्गी होने से पांच राशि वालों को जबर्दस्त लाभ होने वाला है। ये पांच राशियां अभी तक शनि के वक्रत्व काल में कई तरह की परेशानियों से जूझ रही थी। शनि 142 दिन वक्री रहे। शनि कर्म और सेवा के कारक ग्रह हैं यानी शनि का सीधा-सीधा असर व्यक्ति की नौकरी और व्यवसाय पर होता है। शनि के वक्री और मार्गी होने का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का असर हो सकता है। यह व्यक्ति की जन्मकुंडली में शनि की स्थिति के अनुसार होता है।

शनि के मार्गी होने से पांच राशियां लाभ में आने वाली

शनि के मार्गी होने से पांच राशियां लाभ में आने वाली

शनि के मार्गी होने से पांच राशियां लाभ में आने वाली हैं। ये पांच राशियां हैं वृषभ, कन्या, वृश्चिक, धनु और मकर। इनमें से वृषभ और कन्या राशि पर शनि का ढैया चल रहा है, जबकि वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर साढ़ेसाती लगी हुई है। शनि जब मार्गी होंगे तो इन्हीं पांच राशि वालों को ज्यादा लाभ मिलने के योग बनेंगे।

अब गुरू करेगा वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए क्या होगा असर अब गुरू करेगा वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए क्या होगा असर

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर शनि के मार्गी होने का क्या असर होगा...

शनि के मार्गी होने से आय में वृद्धि होगी

शनि के मार्गी होने से आय में वृद्धि होगी

  • मेष: शनि के मार्गी होने से मेष राशि वालों की आय में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। शत्रुओं से मिल रही पीड़ा खत्म होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। परिवारजनों से संबंध सुधरेंगे। शनि का शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए मेष राशि वाले लोग काली गाय को सरसो के तेल लगी रोटी खिलाएं।
  • वृषभ: इस राशि वालों के लिए भाग्योदय का समय आ रहा है। अब तक जिन कार्यों में रूकावट आ रही थी, वह दूर होगी। नया कार्य रोजगार, जॉब प्राप्त होगा। अचानक बड़ा लाभ मिलेगा। शिक्षा और प्रेम संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। इस राशि के लोग गरीबों को काले कपड़े और काले जूते का दान करें, लाभ प्राप्त होगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि वालों को ग्रह स्थितियां मिलाजुला परिणाम देगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। लगातार शुभ समाचार मिलेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता रहेगी। कुछ लोग परेशान कर सकते हैं। मार्गी शनि के शुभ लाभ प्राप्त करने के लिए भगवान शंकर के मंदिर में शनिवार के दिन काले तिल चढ़ाएं।
  • कर्क: इस राशि वालों के अब तक जो कानूनी विवाद चल रहे हैं वे दूर होंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी से विवाद समाप्त होंगे। छात्रों को पढ़ाई में आ रही रूकावट समाप्त होगी। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुरानी बीमारी परेशान करेंगी। पक्षियों को दाना डालें, लाभ मिलेगा।
  • पारिवारिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं

    पारिवारिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं

    • सिंह: सिंह राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। पुराने रोग समाप्त होंगे। संतानपक्ष की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर प्रसिद्धि बढ़ेगी। आर्थिक मोर्च पर परेशानी आ सकती है। खर्च संभलकर करें। आर्थिक प्रबंध करना जरूरी होगा। नौकरी बदलने के योग बनेंगे। लाभ के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक लगाएं।
    • कन्या: इस राशि पर शनि का ढैया चल रहा है। शनि का मार्गी होना लाभ देगा। भूमि, भवन, वाहन स्थायी संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। मां के स्वास्थ में सुधार होगा। परिवार, जायदाद संबंधी कार्य ठीक होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ, कॅरियर में सुधार होगा। परिणाम मिला जुला मिलेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करना होगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। उपाय के रूप में आप शनिवार या मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
    • तुला: इस राशि को खुशियां मिलने वाली है। पराक्रम बढ़ेगा। आपकी निर्णय क्षमता बढ़ेगी। छोटे भाई बहनों की परेशानी समाप्त होगी। मानसिक तनाव खत्म होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते है। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा। खर्च पर लगाम लगेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बनेगा। आय बढ़ेगी। शनिवार के दिन काले कुत्ते को बेसन के लड़डू खिलाएं लाभ मिलेगा।
    • वृश्चिक: इस राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। मानसिक तनाव कम होने से प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। कठिन परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलने का समय आ गया है। रोजगार मिलेगा। अच्छे लाभ के लिए उपाय के रूप में रोगियों को दवा का दान करें।
    जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे

    जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे

    • धनु: धनु राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में खुशियां आने वाली हैं। कुटंुब और भाई-बहनों के लिए विशेष लाभ का समय है। चुनौतीपूर्ण स्थिति से निजात मिलेगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। किसी भी कार्य में लापरवाही न करें। कार्य की अधिकता रहने वाली है। आर्थिक लाभ हासिल करने के लिए हनुमान मंदिर में लाल फूल जरूर चढ़ाएं।
    • मकर: अब तक जो समय चुनौतीपूर्ण लग रहा था वह समाप्त होने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी और अपने ऐशो-आराम पर खर्च बढ़ेगा। रूके काम पूर्ण होंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। समाज में नाम बढ़ेगा। शोहरत प्रसिद्धि मिलेगी। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें आर्थिक लाभ मिलेंगे।
    • कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना बेहतर रहेगा। आपके सपने पूरे होने का समय आ गया है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नया कार्य, रोजगार प्राप्त होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के लिए उपाय के रूप में हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान करें।
    • मीन: आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि और पद में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होगी। मां के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। किसी से विवाद न करें। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Astro Tips: रोग मुक्ति के लिए कीजिए ये उपाययह भी पढ़ें: Astro Tips: रोग मुक्ति के लिए कीजिए ये उपाय

Comments
English summary
Saturn is often seen as the universe’s strict teacher that pushes us toward truthfully addressing life’s challenges. Capricorn is said to be ruled by Saturn. When the retrograde is in this sign, psychic energy will probably be very strong.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X