Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिर्फ एक मुठ्ठी मिट्टी पलट देगी आपकी किस्मत जानिए कैसे?

लखनऊ। मिट्टी से जुड़ा यह ऐसा उपाय है जो आपके बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने की ताकत रखता है। किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और धन की वर्षा करवा सकता है। भारत के प्राचीन ग्रंथों में जीवन की प्रत्येक समस्या का सार समाया हुआ है। हमारे ऋषि मुनियों ने जीवन से जुड़ी एक-एक परेशानी को स्वयं अनुभव करते हुए अपनी दिव्य दृष्टि से उनका समाधान बताया है।

समाधान से किस्मत पलट सकती है

समाधान से किस्मत पलट सकती है

समाधान भी ऐसे आसान कि सामान्य व्यक्ति भी उन्हें आसानी से कर सके। एक ऐसा ही उपाय है बुरी किस्मत पलटने का। देखने में यह उपाय बहुत छोटा है, लेकिन इसका प्रभाव व्यापक स्तर पर होता है। मिट्टी से जुड़ा यह ऐसा उपाय है जो आपके बुरे दिनों को अच्छे दिनों में बदलने की ताकत रखता है। किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और धन की वर्षा करवा सकता है।

यदि आर्थिक रूप से आप परेशानी में हैं तो...

यदि आर्थिक रूप से आप परेशानी में हैं तो...

इस उपाय में आपको केवल मुट्टी मिट्टी लेना है। यह मिट्टी अलग-अलग वृक्षों की जड़ में से निकालना है और अपनी समस्या विशेष के लिए संबंधित नक्षत्र में ही यह प्रयोग करना है।

आइए जानते हैं किस समस्या के समाधान के लिए कब और कैसे प्रयोग करना है

धन की प्राप्ति के लिए

यदि आर्थिक रूप से आप परेशानी में हैं। कठोर मेहनत के बाद भी आप उतना धन अर्जित नहीं कर पा रहे हैं जिसमें आपके परिवार का ठीक से गुजारा हो सके। आर्थिक तंगी के कारण आप परिवार को सुख-सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं तो यह प्रयोग आपके लिए है। इसके लिए गुरु पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय से ठीक पहले स्नान करके पीपल के पेड़ की जड़ के पास से एक मुठ्ठी मिट्टी निकाल लाएं। मिट्टी निकालने से पहले भगवान विष्णु का ध्यान करें, वृक्ष को प्रणाम करें और उसकी आज्ञा लेकर मिट्टी निकालें। साथ में एक पीला कपड़ा ले जाएं और मिट्टी को इस कपड़े में बांधकर चुपचाप घर चले आएं। घर पर अपने पूजा स्थान में इस मिट्टी पर गंगाजल छिड़ककर इसका पंचोपचार पूजन करें और कमल गट्टे की की माला से एक माला 'ऊं श्रीं" मंत्र का जाप करें। मिट्टी को तिजोरी में रखें। धन संबंधी समस्या 41 दिनों में कम होने लगेगी।

 किस्मत चमकाने के लिए

किस्मत चमकाने के लिए

किस्मत साथ नहीं देती तो किसी काम में सफलता नहीं मिलती। रूठी किस्मत को मनाने के लिए किसी भी माह के कृष्ण पक्ष के प्रदोष के दिन बेल पत्र के वृक्ष के नीचे की एक मुट्ठी मिट्टी नीले कपड़े में बांधकर घर ले आएं। इस मिट्टी को कच्चा दूध और गंगाजल छिड़ककर स्नान करवा दें। इसके बाद पीले चंदन से इसकी पूजा करें। रूद्राक्ष की माला से 'ऊं शंभवाय नम:" मंत्र की एक माला जाप करें और इसे अपनी तिजोरी में संभालकर रख लें। प्रत्येक प्रदोष पर इसकी पूजा करें। इससे आपकी किस्मत के बंद दरवाजे जल्द ही खुल जाएंगे।

शीघ्र विवाह के लिए

शीघ्र विवाह के लिए

जिस किसी युवक-युवती का विवाह नहीं हो पा रहा है। उम्र बीतती जा रही है तो यह प्रयोग किसी भी शुक्ल पक्ष के गुरुवार के दिन करना है। गुरु पुष्य नक्षत्र हो तो और भी अच्छा है। नहीं हो तो किसी भी गुरुवार को यह प्रयोग करें। गुरुवार को अच्छा चौघड़िया देखकर केले के पेड़ की जड़ में से एक मुट्टी मिट्टी निकालकर उसे पीले कपड़े में बांधकर घर ले आएं। मिट्टी निकालने से पहले वृक्ष से आज्ञा लें। मिट्टी का पंचोपचार पूजन करके थोड़ी सी मिट्टी चांदी के ताबीज में भरकर अपने पास रखें। बाकी की मिट्टी को संभालकर पूजा स्थान में रख लें। प्रत्येक गुरुवार को इस मिट्टी की पूजा करें और केले के वृक्ष की जड़ में एक लोटा जल चढ़ाकर आएं। जल्द ही विवाह का रास्ता खुल जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+