हेल्थ लाइन बताती है दिल का भी हाल इसलिए जरा संभल के...

शास्त्रों में स्वास्थ्य को ही सबसे उत्तम धन माना जाता है इसलिए हस्त रेखा विशेषज्ञ भी जीवन रेखा के बाद स्वास्थ्य रेखा को ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं।

लखनऊ। कहा जाता है सेहत एक नियामत है, जो इंसान स्वस्थ है, उसके पास दुनिया के सारे सुख हैं। अगर कोई व्यक्ति रोगों से घिरा है तो दुनिया भर के ऐश्वर्य, छप्पन भोग, यश-प्रतिष्ठा सब उसके लिए व्यर्थ हो जाते हैं। अच्छे स्वास्थ्य का असर जीवन के हर कार्यकलापों पर पड़ता है।

यदि व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है, तो वह दुनिया का हर काम कर सकता है। पूरी शारीरिक और मानसिक शक्ति लगाकर हर कार्य में सफलता पा सकता है। यदि व्यक्ति बीमार है, तो ना तो किसी काम में उसका मन लगता है, ना ही वह जीवन की किसी खुशी में पूरी उमंग से शामिल हो पाता है।

 पूरा जीवन बेकार

पूरा जीवन बेकार

एक तरह से उसका पूरा जीवन बेकार हो जाता है और वह खुद अपने और दूसरों के लिए बोझ समान हो जाता है। शास्त्रों में स्वास्थ्य को ही सबसे उत्तम धन माना जाता है इसलिए हस्त रेखा विशेषज्ञ भी जीवन रेखा के बाद स्वास्थ्य रेखा को ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वास्थ्य रेखा किसी व्यक्ति की केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ही नहीं देती, बल्कि यह जीवन के कई पहलुओं या रहस्यों को उजागर करती है।

स्वास्थ्य रेखा का उद्गम

स्वास्थ्य रेखा का उद्गम

हथेली में स्वास्थ्य रेखा का उद्गम किसी भी स्थान से हो सकता है। इसकी पहचान यही है कि इसकी समाप्ति हमेशा बुध पर्वत पर होती है। जो रेखा बुध पर्वत तक ना पहुंचे, वह स्वास्थ्य रेखा नहीं मानी जाती। हथेली में यह रेखा जितनी स्पष्ट, निर्दोष और गहरी होगी, व्यक्ति का स्वास्थ्य उतना ही श्रेष्ठ होगा। टूटी हुई, कटी-फटी, लहरदार या जंजीर के समान स्वास्थ्य रेखा वाले व्यक्ति की सेहत हमेशा कमजोर रहती है।

रेखा अंतिम स्थल पर लाल

रेखा अंतिम स्थल पर लाल

  • यदि स्वास्थ्य रेखा जीवन रेखा से मिली हुई ना हो, तो ऐसा व्यक्ति दीर्घायु होता है।
  • यदि रेखा प्रारंभ में लाल हो, तो व्यक्ति का दिल संबंधी रोग होते हैं।
  • यदि रेखा मध्य में लाल हो, तो व्यक्ति का स्वास्थ्य जीवन भर कमजोर रहता है।
  • यदि यह रेखा अंतिम स्थल पर लाल हो, तो व्यक्ति को सिरदर्द की बीमारी होती है।
  • स्वास्थ्य रेखा का पीला होना व्यक्ति को गुप्त रोग होने की तरफ संकेत करता है।
  • कई रंगों वाली स्वास्थ्य रेखा हृदयघात की आशंका व्यक्त करती है।
  • रेखा पतली और स्पष्ट हो

    रेखा पतली और स्पष्ट हो

    • यदि यह रेखा पतली और स्पष्ट हो और मस्तिष्क रेखा भी पुष्ट हो, तो उस व्यक्ति की स्मरण शक्ति तीक्ष्ण होती है।
    • यदि स्वास्थ्य रेखा से कई सहायक रेखाएं निकलकर उपर की ओर बढ़ रही हों, तो ऐसे व्यक्ति का स्वास्थ्य हर तरह से श्रेष्ठ होता है।
    • यदि स्वास्थ्य रेखा से कोई प्रशाखा सूर्य पर्वत की तरफ जा रही हो, तो वह व्यक्ति अतुलनीय धन का स्वामी होता है।
    • यदि स्वास्थ्य रेखा लहरदार हो और सूर्य रेखा को स्पर्श कर रही हो, तो ऐसा व्यक्ति जीवन भर बदनामी का सामना करता है।
    • स्वास्थ्य रेखा और मस्तिष्क रेखा

      स्वास्थ्य रेखा और मस्तिष्क रेखा

      • यदि स्वास्थ्य रेखा और मस्तिष्क रेखा के अंत में क्रॉस हो, तो वह व्यक्ति जीवन में अत्यंत सफल रहता है।
      • यदि स्वास्थ्य रेखा को मार्ग में कहीं तिरछी रेखा काटती हो, तो जीवन में एक बार तो भयंकर एक्सीडेंट होता ही है।
      • यदि स्वास्थ्य रेखा दोहरी हो तो व्यक्ति श्रेष्ठ भाग्य का स्वामी होता है। यदि यह दोहरी रेखा सूर्य पर्वत को भी स्पर्श करती हो, तो वह व्यक्ति राजनीति में अत्यंत श्रेष्ठ पद प्राप्त करता है।
      • यदि स्वास्थ्य रेखा बुध पर्वत से मुड़कर शुक्र पर्वत की ओर जाती है, तो व्यक्ति प्रेम के क्षेत्र में जबर्दस्त धोखा खाता है।
      • स्वास्थ्य रेखा किसी व्यक्ति के सिर्फ सेहत की खबर ही नहीं देती, बल्कि उसके जीवन में होने वाली बीमारियों, दुर्घटनाओं, प्रतिष्ठा, अवनति, उन्नति, प्रेम प्रसंग सभी की जानकारी देती है। इसीलिए हस्त रेखा शास्त्र में इस रेखा के अध्ययन का खास महत्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+