Today Horoscope : 18 मई 2021 जानें आज का दैनिक राशिफल सभी राशियों के लिए
ज्योतिष सेक्शन में जानिए आज आपके सितारे क्या कह रहे हैं। दैनिक राशिफल में आप सभी 12 राशियों का भविष्यफल पढ़ सकते हैं...

मेष : उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा
व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए समय ठीक नहीं है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा। उत्साहवर्धक समाचार मिलेगा।
वृषभ : प्रबंधन और दिमाग खुला रखने की जरूरत
हिम्मत और धैर्य से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। समय का उचित प्रबंधन और दिमाग खुला रखने की जरूरत है। सफलता के पथ पर बढ़ेंगे।
मिथुन : दांपत्य जीवन में चल रही खटास दूर होगी
यात्रा के योग बन रहे हैं। अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की बात बन सकती है । दांपत्य जीवन में चल रही खटास दूर होगी।
कर्क : संतान का विशेष ध्यान रखना होगा
पिछले दिनों से चली आ रही दिक्कतें समाप्त होंगी। विद्यार्थियों को पूरा फोकस पढ़ाई पर करना होगा। महिलाओं को संतान का विशेष ध्यान रखना होगा।

सिंह : विद्यार्थियों के लिए वक्त उत्तम
संपत्ति संबंधी कार्यों में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी और आप नया भवन, भूमि, खरीदने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए वक्त उत्तम है।
कन्या : भाई-बंधुओं के साथ निकटता बढ़ेगी
प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। रिश्तों में खटास पैदा होगी। सेहत ठीक रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ निकटता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधी काम भी अटके रहेंगे।
तुला : जातकों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है
तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। विशेष सतर्कता रखें। मल्टीनेशनल कंपनियों से बड़े पैकेज ऑफर होंगे।
वृश्चिक : बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें
बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जॉब या बिजनेस का सपना संजोए हुए हैं, उनकी इच्छा पूरी होने का वक्त आ गया है।
धनु : पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है
सेहत के लिहाज से वक्त ठीक नहीं रहेगा। बुखार, सिरदर्द, बदनदर्द से परेशान रहेंगे। नेत्र रोगी विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
मकर : भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे
समय ठीक नहीं है, तरक्की रुक सकती है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सभी एक-दूसरे का सपोर्ट करेंगे।
कुंभ : माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें
निजी रिश्तों में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए यह जरूरी होगा कि आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाना बंद कर दें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन : मौके का लाभ उठा पाएंगे
जातकों को थोड़ा अवसरवादी बनना पड़ेगा। जिस मौके का लाभ उठा सकें, वहां जरूर उठाएं। लंबे समय से जो काम अटके हुए हैं उन्हें धरातल पर उतारने के लिए प्रयास जारी रखें।



Click it and Unblock the Notifications