Rashi Parivartan 2023 : मंगल और शुक्र एक ही दिन बदल रहे राशि, बदलेंगे रिश्तों के समीकरण

मंगल और शुक्र का एक ही दिन राशि बदलना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव रिश्तों के समीकरण पर पड़ने वाला है।

Rashi Parivartan 2023

Rashi Parivartan 2023 :शौर्य, पराक्रम, तेजस्विता, क्रोध और शरीर में रक्त के अधिकारी मंगल और लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख-सुविधाओं के दाता, दांपत्य और वैवाहिक जीवन के कारक ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन एक ही दिन हो रहा है। मंगल और शुक्र अपनी-अपनी राशियां 12 मार्च 2023 को बदल रहे हैं। शुक्र 12 मार्च को प्रात: 8 बजकर 28 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेगा, वहीं मंगल 12 मार्च को ही मध्यरात्रि के बाद और 13 मार्च को सूर्योदय पूर्व प्रात: 5 बजकर 2 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है।

मंगल का प्रभाव

मंगल बुध की राशि मिथुन में गोचर करेगा। मंगल के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियां जिनके व्यापार-व्यवसाय, शिक्षा से संबंधित कार्य अब तक सफल नहीं हो पा रहे थे, वे उम्मीद कर सकते हैं कि अब उनके कार्यों को गति मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष सफलता मिलेगी, किंतु जिन लोगों की कुंडली में जन्मस्थ मंगल वक्री है, उनके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। वे व्यर्थ के विवादों के में पड़कर अपने बने-बनाए काम बिगाड़ सकते हैं।

शुक्र का प्रभाव

शुक्र का प्रवेश मंगल की राशि मेष में हो रहा है। यह सभी राशियों के लिए शुभ रहेगा। मंगल की राशि में शुक्र के जाने से निजी जीवन के रिश्ते जोश और ऊर्जा से भर जाएंगे। दांपत्य जीवन में संतुलन पैदा होगा और वैवाहिक जीवन सुखद होगा। जिन लोगों का दांपत्य जीवन निरुत्साह है, जिनके निजी संबंधों में कोई ऊर्जा, आकर्षण और प्रेम नहीं बचा, वे एक बाद फिर करीब आएंगे। एक प्रकार से कह सकते हैं कि उनकी सेक्स लाइफ बेहतरीन होने वाली है।

क्या उपाय करें

जिन लोगों का मंगल खराब है वे लोग लाल मूंगे के गणेशजी का पेंडेंट गले में पहनें और जिन लोगों का शुक्र खराब है वे चांदी की अंगूठी या पेंडेंट में ओपल पहनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+