मीन प्रेम राशिफल 2020 (Pisces Love Horoscope): इस साल प्यार से हो जाएगी शादी

मीन राशि वालों, एडवांस में बधाई, इस साल आपकी शादी जो होने वाली है। जी हां, मीन राशि वाले प्रेमियों के लिए पूरा साल ना सिर्फ प्यार को तोहफा ला रहा है, बल्कि आपके प्यार को एक नाम भी देने जा रहा है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में है और किसी वजह से शादी में रूकावटें आ रही हैं, तो इस साल आप एकदम खुश हो सकते हैं। इस साल आपकी शादी होना तय है।

मीन राशि: इस साल प्यार से हो जाएगी शादी

अविवाहित युवाओं को भी प्यार का नजराना मिलने वाला है और अगर आप तुरंत ही शादी करना चाहें, तो उसमें भी कोई रूकावट आती नहीं दिख रही है। मई के बीच में शादी पर अंतिम निर्णय लेने से बचें तो बेहतर होगा। इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद हो सकते हैं।

आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा

कपल्स के लिए यह साल बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा, आप एक दूसरे को भरपूर सपोर्ट करेंगे और अपने घर के लिए कुछ शानदार शॉपिंग भी करेंगे। इस साल आप अपने भविष्य के लिए लाभकारी योजनाओं पर काम भी शुरू कर सकते हैं। अरेंज मैरिज को सपोर्ट करने वाले युवा शॉपिंग शुरू कर सकते हैं। इस साल लव वन मिलेगा भी और हमेशा के लिए आपका हो भी जाएगा।

हल्की तकरार की स्थिति

मीन राशि वालों के लिए पूरे साल किसी भी तरह की दिक्कत आती दिखाई नहीं दे रही। मई में ही हल्की तकरार की स्थिति बनेगी, पर वो भी नाम की ही होगी। इसका मतलब है कि यह पूरा नया साल आपको रोमांस का भरपूर चांस देने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+